Monday, Sep 7 2026 | Time 17:18 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कलेक्टर ने दिए 50 दिन से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश

बैतूल, 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, राजस्व, पेंशन सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए।
बैठक में श्रम, जल संसाधन, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से समन्वय कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुलताई, प्रभात पट्टन, बैतूल ग्रामीण और भैंसदेही के तहसीलदारों को प्रगति बढ़ाने के लिए कहा गया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य और अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग को लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन और अभियान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बीएसएनएल नेटवर्क व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने बीजादेही, सावलमेंढा, लादी, आमला, चिचोली और गवासेन क्षेत्रों में नेटवर्क एवं इंटरनेट की स्थिति की जानकारी ली तथा सभी टॉवरों को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। जनपद सीईओ और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर नेटवर्क की स्थिति का निरीक्षण करने तथा समस्या मिलने पर तत्काल समन्वय से उसका समाधान कराने को कहा गया।
पेंशन प्रकरणों की समीक्षा में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत की समीक्षा के दौरान आवास योजना के पूर्ण एवं अपूर्ण आवासों की जानकारी लेते हुए एक सप्ताह में प्रगति लाने के लिए कहा गया।
राजस्व प्रकरणों में नामांतरण, बंटवारा, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, लैंड बैंक, भूमि आवंटन, सिविल निष्पादन, क्लेम, वन व्यवस्थापन और धारणाधिकार मामलों की भी समीक्षा की गई। फार्मर रजिस्ट्री में मुलताई, बैतूल, आमला, आठनेर, भैंसदेही और प्रभात पट्टन में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
दिनेश
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सात दिन में लागू होगा नया मॉड्यूल

07 Sep 2026 | 5:03 PM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जमीन के सीमांकन के लिए अब लोगों को तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने सीमांकन प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी सुधार कर नया मॉड्यूल सात दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी का सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 4:41 PM

रायगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गांजा तस्करी के मामले में ओडिशा से कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने महाराष्ट्र की एक महिला को छह किलो 290 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। महिला से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।.

see more..

दिल्ली इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र की मौत, तीन दिन पहले ही गया था दिल्ली

07 Sep 2026 | 4:33 PM

दुर्ग, 07 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी युवराज सोनी के रूप में हुई है। .

see more..

बारदाना भुगतान और पीडीएस स्टॉक में गड़बड़ी को लेकर राशन विक्रेताओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

07 Sep 2026 | 4:21 PM

बेमेतरा, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शासकीय उचित दर दुकान संचालकों ने बारदाना की बकाया राशि का भुगतान और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के स्टॉक में कथित गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर से गुहार लगाई।.

see more..

रायगढ़ में बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

07 Sep 2026 | 4:15 PM

रायगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को ढिमरापुर चौक पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने सड़कों की बदहाली से आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की।.

see more..