Monday, Sep 7 2026 | Time 17:12 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


होटल पर पुलिस का छापा, चार युवतियां और एक युवक पकड़े गए

मुरैना, 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में छापा मारकर चार युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जबकि कुछ अन्य युवक पुलिस की भनक लगने पर होटल की दीवार फांदकर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सईद नहर की पुलिया के समीप संचालित होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में मुरैना और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल पर अचानक दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ युवक होटल की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों की पहचान और उनके संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार होटल में संचालित गतिविधियों की जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक और युवतियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

दिल्ली इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र की मौत, तीन दिन पहले ही गया था दिल्ली

07 Sep 2026 | 4:33 PM

दुर्ग, 07 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी युवराज सोनी के रूप में हुई है। .

see more..

बारदाना भुगतान और पीडीएस स्टॉक में गड़बड़ी को लेकर राशन विक्रेताओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

07 Sep 2026 | 4:21 PM

बेमेतरा, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शासकीय उचित दर दुकान संचालकों ने बारदाना की बकाया राशि का भुगतान और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के स्टॉक में कथित गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर से गुहार लगाई।.

see more..

रायगढ़ में बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

07 Sep 2026 | 4:15 PM

रायगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को ढिमरापुर चौक पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने सड़कों की बदहाली से आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की।.

see more..

कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

07 Sep 2026 | 3:58 PM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति महापात्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश हैं।.

see more..

आबादी के पास श्मशान घाट निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

07 Sep 2026 | 3:34 PM

बैतूल, 07 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम घाट बिरोली में आबादी के पास श्मशान घाट निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। सोमवार को ग्रामीणों ने रैली निकालकर निर्माण स्थल बदलने की मांग की और अनुविभागीय अधिकारी राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा।.

see more..