Monday, Sep 7 2026 | Time 17:16 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


युवाओं पर टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री माफी मांगें-बैज

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं के आंदोलनों को नक्सल विचारधारा से जोड़ने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि युवा और छात्र देश का भविष्य हैं तथा उन्हें कथित तौर पर ‘दिमागी नक्सली’ बताने के लिए प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
श्री बैज ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिया गया संबोधन निराशाजनक रहा और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं के आंदोलन को नक्सल विचारधारा से जोड़कर युवा पीढ़ी का अपमान किया। उन्होंने कहा कि देश के युवा बेहतर भविष्य, रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं तथा अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना उनका संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने दावा किया कि निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं ने शांतिपूर्ण आंदोलन किए। आंदोलनों के दौरान युवाओं को लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। ऐसे आंदोलनों को नक्सली मानसिकता से जोड़ना स्वीकार्य नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वैचारिक असहमति और लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, महंगाई और बढ़ती आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर जवाबदेही से बचने के लिए ‘अर्बन नक्सल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे आरोपों का सहारा लेती रही है।
श्री बैज ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि युवाओं का आंदोलन किस आधार पर नक्सली मानसिकता से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर पर युवाओं के संदर्भ में की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है और इसके लिए प्रधानमंत्री तथा भाजपा को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सात दिन में लागू होगा नया मॉड्यूल

07 Sep 2026 | 5:03 PM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जमीन के सीमांकन के लिए अब लोगों को तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने सीमांकन प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी सुधार कर नया मॉड्यूल सात दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी का सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 4:41 PM

रायगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गांजा तस्करी के मामले में ओडिशा से कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने महाराष्ट्र की एक महिला को छह किलो 290 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। महिला से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।.

see more..

दिल्ली इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र की मौत, तीन दिन पहले ही गया था दिल्ली

07 Sep 2026 | 4:33 PM

दुर्ग, 07 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी युवराज सोनी के रूप में हुई है। .

see more..

बारदाना भुगतान और पीडीएस स्टॉक में गड़बड़ी को लेकर राशन विक्रेताओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

07 Sep 2026 | 4:21 PM

बेमेतरा, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शासकीय उचित दर दुकान संचालकों ने बारदाना की बकाया राशि का भुगतान और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के स्टॉक में कथित गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर से गुहार लगाई।.

see more..

रायगढ़ में बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

07 Sep 2026 | 4:15 PM

रायगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को ढिमरापुर चौक पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने सड़कों की बदहाली से आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की।.

see more..