Monday, Sep 7 2026 | Time 17:32 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोजशाला में नमाज स्थल को लेकर हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस का कलेक्टर को ज्ञापन

धार, 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार स्थित भोजशाला विवाद को लेकर हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने आज कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को ज्ञापन सौंपकर सर्वोच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की मांग की।
संगठन ने संरक्षित स्मारक के आसपास 100 मीटर क्षेत्र में नमाज की मौजूदा व्यवस्था, अतिक्रमण और आवागमन के मार्ग को लेकर आपत्तियां दर्ज कराते हुए खसरा नंबर 612 में नमाज की व्यवस्था तत्काल बंद करने की मांग की।
ज्ञापन में 15 मई 2026 के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि न्यायालय ने भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को मां सरस्वती के मंदिर के रूप में माना है। संगठन ने कहा कि इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 16 मई को पूजा, नमाज और आवागमन से संबंधित व्यवस्थाएं निर्धारित की गई थीं। संगठन ने प्रशासन से पूछा कि खसरा नंबर 612 में नमाज की व्यवस्था करने से पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से विधिवत अभिमत लिया गया था या नहीं।
ज्ञापन में 14 जुलाई और 30 जुलाई 2026 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का भी उल्लेख किया गया। संगठन का कहना है कि दोनों पक्षों को अपने-अपने धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान परिसर में आने-जाने में बाधा नहीं होनी चाहिए। 14 अगस्त को नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों को कथित दरगाह की ओर जाने की अनुमति दिए जाने से हिंदू समुदाय के निर्धारित मार्ग में बाधा उत्पन्न होने का आरोप भी लगाया गया।
संगठन ने भोजशाला के आसपास 100 मीटर क्षेत्र का राजस्व अधिकारियों से तत्काल सीमांकन कराने तथा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाने की मांग की। साथ ही भविष्य में हिंदू समुदाय की कथा, हवन, आरती और भंडारे सहित अन्य धार्मिक गतिविधियों को लेकर भी स्पष्ट नीति निर्धारित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों की व्याख्या को लेकर भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल तथा मध्यप्रदेश शासन के महाधिवक्ता से कानूनी राय लेने का आग्रह भी किया गया। संगठन ने भोजशाला को 'कमाल मौला मस्जिद' कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने कहा कि वह न्यायपालिका में विश्वास रखते हुए अपनी मांगों का समाधान प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से चाहता है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता हो : डेका

07 Sep 2026 | 5:06 PM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सत्य, तथ्य और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा है कि खबर सबसे पहले देने की होड़ के बजाय उसकी सत्यता और तथ्यपरकता सुनिश्चित करना पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।.

see more..

छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सात दिन में लागू होगा नया मॉड्यूल

07 Sep 2026 | 5:03 PM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जमीन के सीमांकन के लिए अब लोगों को तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने सीमांकन प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी सुधार कर नया मॉड्यूल सात दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी का सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 4:41 PM

रायगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गांजा तस्करी के मामले में ओडिशा से कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने महाराष्ट्र की एक महिला को छह किलो 290 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। महिला से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।.

see more..

दिल्ली इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र की मौत, तीन दिन पहले ही गया था दिल्ली

07 Sep 2026 | 4:33 PM

दुर्ग, 07 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी युवराज सोनी के रूप में हुई है। .

see more..

बारदाना भुगतान और पीडीएस स्टॉक में गड़बड़ी को लेकर राशन विक्रेताओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

07 Sep 2026 | 4:21 PM

बेमेतरा, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शासकीय उचित दर दुकान संचालकों ने बारदाना की बकाया राशि का भुगतान और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के स्टॉक में कथित गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर से गुहार लगाई।.

see more..