Monday, Sep 7 2026 | Time 17:03 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मुख्यमंत्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 का विमोचन किया

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जशपुर वनमंडल के जनजागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर वन संपदा और जैव विविधता से समृद्ध क्षेत्र है। यहां मानव और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। हाथियों के प्राकृतिक व्यवहार और उनके विचरण क्षेत्रों के संबंध में लोगों को जागरूक कर मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं को कम किया जा सकता है।
उन्होंने ‘गजरथ यात्रा’ की सराहना करते हुए कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों को जागरूक और सतर्क करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। वन विभाग के साथ स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी मानव-हाथी सह-अस्तित्व को मजबूत करने में सहायक हो सकती है।
जशपुर वनमंडल की ओर से हाथी प्रभावित गांवों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘गजरथ यात्रा’ के माध्यम से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को हाथियों के व्यवहार, प्राकृतिक आवास, भोजन और विचरण क्षेत्रों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उनकी मौजूदगी की स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
अभियान में आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। ‘राज संकेत’ ऐप के माध्यम से हाथियों की गतिविधियों और विचरण की जानकारी मिलने पर संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को मोबाइल संदेश के जरिए सतर्क किया जाता है। वन विभाग के मैदानी अमले, त्वरित प्रतिक्रिया दल और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय के जरिए जनसुरक्षा एवं हाथी प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं।
‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ में मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन, जनजागरूकता कार्यक्रमों, ग्रामीण समुदायों की भागीदारी, विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने और हाथियों के साथ सुरक्षित व्यवहार को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों को संकलित किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन, जनसुरक्षा और हाथियों के संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

दिल्ली इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र की मौत, तीन दिन पहले ही गया था दिल्ली

07 Sep 2026 | 4:33 PM

दुर्ग, 07 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी युवराज सोनी के रूप में हुई है। .

see more..

बारदाना भुगतान और पीडीएस स्टॉक में गड़बड़ी को लेकर राशन विक्रेताओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

07 Sep 2026 | 4:21 PM

बेमेतरा, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शासकीय उचित दर दुकान संचालकों ने बारदाना की बकाया राशि का भुगतान और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के स्टॉक में कथित गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर से गुहार लगाई।.

see more..

रायगढ़ में बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

07 Sep 2026 | 4:15 PM

रायगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को ढिमरापुर चौक पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने सड़कों की बदहाली से आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की।.

see more..

कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

07 Sep 2026 | 3:58 PM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति महापात्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश हैं।.

see more..

आबादी के पास श्मशान घाट निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

07 Sep 2026 | 3:34 PM

बैतूल, 07 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम घाट बिरोली में आबादी के पास श्मशान घाट निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। सोमवार को ग्रामीणों ने रैली निकालकर निर्माण स्थल बदलने की मांग की और अनुविभागीय अधिकारी राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा।.

see more..