Monday, Apr 20 2026 | Time 23:33 Hrs(IST)
मनोरंजन


मेट्रो…इन डिनो में म्यूज़िशियन का किरदार निभाएंगे अली फज़ल

मेट्रो…इन डिनो में म्यूज़िशियन का किरदार निभाएंगे अली फज़ल

मुंबई, 17 जून (वार्ता ) बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल फिल्म मेट्रो…इन डिनो में म्यूज़िशियन का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

फिल्म मेट्रो…इन डिनो को अनुराग बासु निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की अगली कड़ी है और चार जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

अली ने साल 2009 में 3 इडियट्स में जॉय लोबो के एक छोटे से लेकिन यादगार रोल से अपने करियर की शुरुआत की थी,जहां वो एक गिटार बजाते हुए इंजीनियरिंग स्टूडेंट के किरदार में नज़र आए थे। अब एक बार फिर, इतने सालों बाद, वो एक म्यूज़िशियन का रोल निभा रहे हैं।इस बार मुख्य किरदार के तौर पर ‘आकाश’ के रूप में।

इस खूबसूरत सफर को याद करते हुए अली फज़ल ने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे ज़िंदगी ने सच में पूरा चक्कर लगा लिया है। मैंने अपना फिल्मी सफर एक छोटे से रोल से शुरू किया था।जॉय लोबो, एक ऐसा लड़का जो सपनों के पीछे भाग रहा था, गिटार के साथ। उस किरदार ने मुझे सिर्फ मेरा पहला ब्रेक ही नहीं दिया बल्कि मेरे अंदर के कलाकार को भी जगाया। अब इतने सालों बाद एक बार फिर म्यूज़िशियन बनना, वो भी अनुराग बासु सर की फिल्म में, किसी कविता की तरह लगता है जो अपने आप पूरी हो रही हो।”

अली ने कहा, “इन सालों में मैंने बहुत अलग-अलग किरदार निभाए हैं।पीरियड ड्रामा से लेकर इंटरनेशनल फिल्म्स तक। लेकिन स्क्रीन पर दोबारा गिटार उठाना मेरे लिए बहुत ही निजी और भावुक अनुभव रहा। अनुराग बासु सर के साथ काम करना एक सपना था और फातिमा सना शेख के साथ स्क्रीन शेयर करना भी उतना ही खास रहा। ज़िंदगी कैसे अपने रास्ते खुद बना लेती है और हमें वहीं ले जाती है जहां से हम शुरू हुए थे, ये देखना अद्भुत है। मैं चाहता हूं कि दर्शक इस फिल्म को महसूस करें, और मेरे लिए ये याद दिलाने जैसा है कि चाहे ज़िंदगी कहीं भी ले जाए।म्यूज़िक कभी नहीं रुकता।”

मेट्रो…इन डिनो में एक शानदार कलाकारों की टोली होगी और यह फिल्म आज के शहरी जीवन और रिश्तों को दिल से दिखाने वाली है।

प्रेम

वार्ता

More News

'पति पत्नी और वो दो' का टीज़र रिलीज़

20 Apr 2026 | 2:30 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) 'पति पत्नी और वो दो' के मेकर्स टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा का टीज़र जारी कर दिया है। .

see more..

रोज़ सरदाना ने 'मार डाला’ पर डांस कर माधुरी दीक्षित को दिया ट्रिब्यूट

20 Apr 2026 | 2:25 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री रोज़ सरदाना ने अपनी आने वाली फिल्म इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ज़ॉम्बीज़ का गाना ‘मार डाला’, के जरिये धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट दिया है।.

see more..

हस्तिनापुर के वीर में द्रोणाचार्य का किरदार निभायेंगे जितेन लालवानी

20 Apr 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता जितेन लालवानी सोनी सब के आने वाले शो हस्तिनापुर के वीर में द्रोणाचार्य का किरदार निभाते नजर आयेंगे।.

see more..

आज भी प्रेरणादायी है ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन सफर

20 Apr 2026 | 2:11 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन का 'चंदू चैम्पियन' के लिए किया गया ट्रांसफॉर्मेशन उनकी करियर की सबसे प्रेरणादायक यात्राओं में से एक माना जाता है। .

see more..

फिल्म 'आखिरी सवाल' का दमदार पोस्टर आउट: संजय दत्त के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट!

20 Apr 2026 | 12:16 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' एक दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा की अहम भूमिका है।.

see more..