Sunday, Jan 18 2026 | Time 14:40 Hrs(IST)
मनोरंजन


टी सीरीज हरियाणवी के धमाकेदार नए गाने बालम छोटा में सपना चौधरी ने डाला देसी तड़का

टी सीरीज हरियाणवी के धमाकेदार नए गाने बालम छोटा में सपना चौधरी ने डाला देसी तड़का

मुंबई, 18 जून (वार्ता) टी सीरीज हरियाणवी के धमाकेदार नए गाने बालम छोटा में सपना चौधरी ने डांस का जलवा बिखेर दिया।

टी सीरीज हरियाणवी नया गाना बालम छोटा लेकर आया है । यह एक जोशीला, रंगीन डांस नंबर है, जो हरियाणा की धड़कन को सीधे आपके स्क्रीन तक पहुंचाता है। सपना चौधरी की दमदार मौजूदगी के साथ ये गाना भरपूर तड़क, स्टाइल और डांस फ्लोर एनर्जी से भरा है ।गाने को अपनी दमदार आवाज़ दी है रुचिका जांगिड़ ने, और इसके बोल लिखे हैं मोहित मज़ारिया ने। सीआर म्यूजिक का कम्पोज़िशन इस गाने को एक जबरदस्त फेस्टिव वाइब देता है। साहिल संधू के निर्देशन में बना म्यूज़िक वीडियो उतना ही रंगीन और एनर्जेटिक है जितना गाना खुद है।

द आर्ट गैंग रा बनाए गए विजुअल्स और वेस्टर्न बीट्स की प्रोडक्शन ने इस प्रोजेक्ट को एक यादगार अनुभव बना दिया है।

गाने के बारे में सपना चौधरी ने कहा, “बालम छोटा ऐसा ट्रैक है जो आपको बिना सोचे नचाने पर मजबूर कर देता है। इसकी जड़ें हमारी संस्कृति में हैं लेकिन इसका जोश और मस्ती एकदम रिफ्रेशिंग है। इसकी शूटिंग करना मेरे लिए एक टोटल फन एक्सपीरियंस था। ये गाना पूरी तरह से जश्न है।”

प्रेम

वार्ता

More News

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..