Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:36 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पूर्व विधायक चैंपियन द्वारा सरकारी सुरक्षा गार्ड से अभद्रता, केस दर्ज

देहरादून, 10 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध उनके सरकारी सुरक्षा गार्ड ने अभद्रता का मुकदमा देहरादून की कोतवाली डालनवाला में शनिवार को दर्ज कराया।
डालनवाला के पुलिस निरीक्षक राकेश गुसाई ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि आज सशस्त्र पुलिस (एपी) के आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव, हाल नियुक्ति पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक, खानपुर, हरिद्वार के सुरक्षा में इसी वर्ष 30 जनवरी से तैनात थे। शिकायत के अनुसार, पूर्व विधायक, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक, कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं। गत आठ फरवरी की रात्रि करीब 20.30 बजे भी श्री चैम्पियन ने अपने देहरादून के मोहिनी रोड, डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है।
श्री गुसाई ने बताया कि उक्त आरक्षी जनपद हरिद्वार में पोस्टेड है। आरक्षी द्वारा जनपद हरिद्वार जाकर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया तथा आज उसने यहां थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी। जिस पर पूर्व विधायक के विरुद्ध मु0अ0सं0- 35/2024 धारा 323/332/353/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिनांक 21 दिसंबर 2022 को भी थाना डालनवाला पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर भट्ट द्वारा भी उक्त पूर्व विधायक चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 341/2022, धारा- 186/353/506 भादवि* पंजीकृत कराया गया था।
सुमिताभ.संजय
वार्ता
More News

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोकी, राज्यपाल कुलाधिपति बने रहेंगे

15 Dec 2025 | 10:47 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं होगा, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित दो संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोक दी है।.

see more..

इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता

15 Dec 2025 | 10:29 PM

त्रिशूर, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल में वर्ष 2017 में अभिनेत्री यौन उत्पीड़न को लेकर अभी हाल ही में अदालत के आए फैसले पर टिप्पणी करते हुए पीडि़ता ने कहा कि इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता। उनकी यह टिप्पणी यौन उत्पीड़न का साजिश रचने वाले मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के संदर्भ में आई है। .

see more..

नवोदय विद्यालय बनाने के लिये केंद्र से सीधी बातचीत करे तमिलनाडु : सुप्रीम कोर्ट

15 Dec 2025 | 9:03 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया कि वह राज्य में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बनाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ प्रत्यक्ष चर्चा करे और अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट जमा करवाये। .

see more..

बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरे लापता

15 Dec 2025 | 8:56 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरों की तलाश के लिए एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है, जो एक बंगलादेशी जहाज से टक्कर के बाद उनकी नाव पलटने के बाद लापता हो गए थे।.

see more..

रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में एसपी बालासुब्रमण्यम की प्रतिमा का अनावरण

15 Dec 2025 | 8:51 PM

हैदराबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) हैदराबाद के रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में सोमवार को दिग्गज पार्श्वगायक एसपी बालासुब्रमण्यम (एसपीबी) की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ एसपीबी के परिवार के सदस्य और प्रशंसक मौजूद थे।.

see more..