Wednesday, Jan 21 2026 | Time 03:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कंडवाल ने दंगे में घायल महिला पुलिस कर्मियों से की मुलाकात

नैनीताल, 27 फ़रवरी (वार्ता) उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मंगलवार को हल्द्वानी दंगे में घायल महिला पुलिस कर्मियों से मुलाकात की और कहा कि आयोग हमेशा उनके साथ है।
सुश्री कंडवाल ने कहा कि अपराधी अपराधी होता है और अपराधी का कोई धर्म नही होता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को बदनाम करने वालों को कभी माफ नही किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है यहां सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्हांंने कहा कि कुछ अराजकतत्वों के कारण इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होंने घायल महिला पुलिस कार्मिकों से कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी को बखूबी से निभाया। वह परिवार की जिम्मेदारियों को सभालते हुये आमजनता की परेशानिंयो को दूर करने में जुटी हई हैं। कहा कि उत्तराखण्ड महिला आयोग सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ संगीता, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही नगर निगम के कार्मिक भी उपस्थित रहे।
रवीन्द्र.संजय
वार्ता
More News

असम राइफल्स ने अरुणाचल में उग्रवादी के आत्मसमर्पण में मदद की

21 Jan 2026 | 12:21 AM

ईटानगर, 20 जनवरी (वार्ता) असम राइफल्स (उत्तर) के महानिरीक्षक की देखरेख में असम राइफल्स की खोंसा बटालियन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान एनएससीएन-केवाईए समूह के एक कट्टर उग्रवादी के आत्मसमर्पण करवाने में मदद की। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। .

see more..

मेघालय पुलिस ने 18 अवैध बंगलादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

20 Jan 2026 | 11:26 PM

शिलांग, 20 जनवरी (वार्ता) मेघालय पुलिस ने मंगलवार को उन 18 बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया था। पुलिस ने इसके साथ ही उन भारतीय दलाल और पांच ड्राइवरों को भी पकड़ा जिन्होंने घुसपैठियों की मदद की थी। .

see more..

महिला आयोग ने डीजीपी राव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

20 Jan 2026 | 11:06 PM

बेंगलुरु, 20 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक महिला आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस महानिदेशक (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के रामचंद्र राव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि उनके कुछ ऐसे ऑडियो और वीडियो क्लिप प्रसारित हुए हैं जिनमें श्री राव को ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है।.

see more..

नेताजी बोस के परपोते ने एसआईआर प्रक्रिया में तलब किये जाने के बाद दी सफाई

20 Jan 2026 | 11:03 PM

कोलकाता, 20 जनवरी (वार्ता) निर्वाचन आयोग द्वारा 'अनमैप्ड मतदाता' के रूप में चिन्हित किये जाने और सुनवाई के लिये तलब किये जाने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने मंगलवार को मतदाता गणना प्रपत्र में पूरी जानकारी न भरने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया। .

see more..

रेत माफिया ने अवैध खनन कार्रवाई पर जद(एस) की महिला विधायक को धमकी दी

20 Jan 2026 | 10:08 PM

रायचूर, 20 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक में रायचूर जिले के देवदुर्गा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (सेक्युलर) विधायक करेम्मा जी. नायक ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि अवैध रेत खनन गिरोह के सदस्यों ने उन्हें सीधे धमकी दी है, ताकि अवैध रेत निकासी के खिलाफ उनकी कार्रवाई रोकी जा सके।.

see more..