Tuesday, Dec 16 2025 | Time 20:15 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आंध्र में मुफ्त गैस सिलेंडर योजना की शुरुआज 31 अक्टूबर से

विजयवाड़ा 21 अक्टूबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश सरकार की प्रमुख ‘मुफ्त गैस सिलेंडर’ योजना दिवाली के अवसर पर 31 अक्टूबर को शुरू की जायेगी।
तेलुगु देशम पार्टी(तेदेपा) प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वादा किया था कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया तो वह राज्य के सभी पात्र गरीबों को तीन घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त में मुहैया करायेंगे।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अमरावती के निकट राज्य सचिवालय में नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर, नागरिक आपूर्ति के अधिकारियों और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मुख्य रूप से ‘दीपम’ योजना को लागू करते समय अपनाये जाने वाले दिशा-निर्देशों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना करने के बावजूद राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में आगे बढ़ेगी जो लोगों, खासकर गरीबों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए शुरू की गई 'दीपम' योजना को दीपावली से सबसे पारदर्शी तरीके से लागू की जायेगी तथा सभी पात्र महिलाओं को एक साल में तीन मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सिलेंडरों की बुकिंग बहुत पहले से ही कर लें, खासकर 24 अक्टूबर से, क्योंकि आपूर्ति 31 अक्टूबर से शुरू होगी।
श्री नायडू ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया कि पात्र महिलाओं की ओर से किसी भी तरह की शिकायत न आए। उन्होंने जोर दिया कि उनकी सरकार राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में नागरिक आपूर्ति सचिव वीरपांडियन ने मुफ्त गैस सिलेंडर आपूर्ति पर एक पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रत्येक घरेलू गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत अभी 876 रुपये है, जिसमें से केंद्र 25 रुपये सब्सिडी के रूप में दे रहा है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की मुफ्त आपूर्ति के कारण आगामी पांच वर्षों में राज्य पर कुल अतिरिक्त भार 13,423 करोड़ रुपये होगा, जो प्रति वर्ष 2,684 करोड़ रुपये होगा।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने चुनाव के समय लोगों से किए गए कुछ वादों को पहले ही लागू कर दिया है, जिसमें अन्ना कैंटीन को फिर से खोलना और अब 'दीपम' योजना को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ना शामिल है।
अशोक
वार्ता
More News

यामाहा ने अपनी सीएसआर पहल के तहत वडागल झील के जीर्णोद्धार की घोषणा की

16 Dec 2025 | 7:12 PM

चेन्नई, 16 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु में दोपहिया वाहन निर्माता इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत श्रीपेरंबुदूर में वडागल झील के जीर्णोद्धार की घोषणा की। .

see more..

ममता ने खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार किया

16 Dec 2025 | 6:49 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया ।.

see more..

ओडिशा में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 6:35 PM

भुवनेश्वर, 16 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा सतर्कता विभाग ने सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता रत्नेश कुमार पांडे को गिरफ्तार किया। .

see more..

एनसीसी कैडेट मद्रास में आर्मी अटैचमेंट कैंप में ले रहे हैं हिस्सा

16 Dec 2025 | 6:31 PM

चेन्नई, 16 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुल 54 सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट मद्रास रेजिमेंट केन्द्र, वेलिंगटन में आर्मी अटैचमेंट कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इस शिविर का समापन 21 दिसंबर को होगा।.

see more..

पूर्वी कमान मुख्यालय में विजय दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

16 Dec 2025 | 6:28 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय सेनाओं की बंगलादेश मुक्ति संग्राम के दौरान 1971 में पूर्वी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना पर विजय का प्रतीक 'विजय दिवस' मंगलवार को शहर में पूर्वी कमान के मुख्यालय में भारत-बंगला मित्रता पर विशेष जोर देते हुए मनाया गया।.

see more..