Sunday, Jan 18 2026 | Time 14:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर में 11 कुकी उग्रवादी मारे गए , एक जवान शहीद

इंफाल 11 नवंबर (वार्ता) मणिपुर के जिरीबाम जिले में बोरोबेकरा उपखंड के जाकुराधोर करोंग में सोमवार को एक मुठभेड में 11 संदिग्ध कुकी उग्रवादी मारे गए जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया।
कुकी उग्रवादियों ने लगातार तीसरे दिन किसानों और नागरिकों पर हमले किए। इंफाल ईस्ट में खेत में काम कर रहे एक युवक को गोली मार दी गई और वह घायल हो गया। बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों ने कृषि कार्य रोकने के लिए किसानों पर बम और गोलियां बरसाईं।
जिरीबाम जिले में कुकी उग्रवादियों ने उपद्रव मचाया और घरों और दुकानों को जला दिया। बड़ी संख्या में कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम में एक थाने पर हमला किया।
सीआरपीएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 11 कुकी उग्रवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक सीआरपीएफ जवान भी शहीद हो गया।
जांगिड़ अशोक
वार्ता
More News

काजीरंगा असम की आत्मा और जैव विविधता का अमूल्य रत्न : प्रधानमंत्री मोदी

18 Jan 2026 | 2:11 PM

गुवाहाटी/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम की आत्मा और जैव विविधता का अमूल्य रत्न है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त अनमोल विरासत है। .

see more..

त्रिपुरा ने 15 नये एकलव्य मॉडल विद्यालयों के लिए केंद्र से मांगी मंजूरी

18 Jan 2026 | 1:52 PM

अगरतला, 17 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा सरकार ने पिछड़े समुदायों के लिए शैक्षिक अवसरों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में 15 अतिरिक्त एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने के लिए केंद्र की मंजूरी मांगी है।.

see more..

त्रिपुरा अन्य पूर्वोतर राज्यों के लिए सुशासन का मॉडल बन गया : माणिक साहा

18 Jan 2026 | 1:11 PM

अगरतला, 18 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा है कि राज्य का सुशासन मॉडल अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए मार्गदर्शक बन गया है।.

see more..

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 306 एकड़ में फैली अफीम की खेती नष्ट की

18 Jan 2026 | 12:38 PM

इंफाल, 18 जनवरी (वार्ता) मणिपुर प्रशासन ने पिछले सप्ताह से जारी अभियान में 306 एकड़ भूमि में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी ।.

see more..

एनटीआर को चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

18 Jan 2026 | 12:27 PM

हैदराबाद, 18 जनवरी (वार्ता) दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री नंदमूरि तारक रामा राव (एनटीआर) को उनकी 30वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ता और प्रशंंसक हैदराबाद स्थित 'एनटीआर घाट' पर एकत्र हुए।.

see more..