Sunday, Jan 18 2026 | Time 14:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ईसीआर के महाप्रबंधक ने अनुकरणीय सतर्कता के लिए तीन रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित किया

भुवनेश्वर, 25 नवंबर (वार्ता) ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने सोमवार को तीन रेलवे कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता और चौकसी के लिए सम्मानित किया।
ईसीआर सूत्रों के अनुसार, तीनों कर्मचारियों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उनकी त्वरित कार्रवाइयों ने बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रेन संचालन की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज सम्मानित किए गए कर्मचारियों में मुनिगुडा स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर योगेश कुमार, टीपीएमए/हम्मा के प्रद्युम्न कुमार पांडा और टीपीएमए/अरंगमहानदी के प्रेमजीत आचार्य शामिल हैं।
फंकवाल ने गैंगमैन, ट्रॉलीमैन, गेटमैन, ओएचई तकनीशियन, टोकन पोर्टर और अन्य रखरखाव कर्मचारियों के अटूट समर्पण की भी प्रशंसा की। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ट्रेनों का सुरक्षित और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए उनके अथक प्रयासों की सराहना की।
महाप्रबंधक ने उनकी कड़ी मेहनत की पहचान करने के महत्व पर बल दिया और सभी रेलवे कर्मचारियों को सुचारू और सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के मिशन को मजबूती प्रदान करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध और सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
अभय अशोक
वार्ता
More News

काजीरंगा असम की आत्मा और जैव विविधता का अमूल्य रत्न : प्रधानमंत्री मोदी

18 Jan 2026 | 2:11 PM

गुवाहाटी/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम की आत्मा और जैव विविधता का अमूल्य रत्न है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त अनमोल विरासत है। .

see more..

त्रिपुरा ने 15 नये एकलव्य मॉडल विद्यालयों के लिए केंद्र से मांगी मंजूरी

18 Jan 2026 | 1:52 PM

अगरतला, 17 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा सरकार ने पिछड़े समुदायों के लिए शैक्षिक अवसरों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में 15 अतिरिक्त एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने के लिए केंद्र की मंजूरी मांगी है।.

see more..

त्रिपुरा अन्य पूर्वोतर राज्यों के लिए सुशासन का मॉडल बन गया : माणिक साहा

18 Jan 2026 | 1:11 PM

अगरतला, 18 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा है कि राज्य का सुशासन मॉडल अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए मार्गदर्शक बन गया है।.

see more..

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 306 एकड़ में फैली अफीम की खेती नष्ट की

18 Jan 2026 | 12:38 PM

इंफाल, 18 जनवरी (वार्ता) मणिपुर प्रशासन ने पिछले सप्ताह से जारी अभियान में 306 एकड़ भूमि में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी ।.

see more..

एनटीआर को चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

18 Jan 2026 | 12:27 PM

हैदराबाद, 18 जनवरी (वार्ता) दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री नंदमूरि तारक रामा राव (एनटीआर) को उनकी 30वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ता और प्रशंंसक हैदराबाद स्थित 'एनटीआर घाट' पर एकत्र हुए।.

see more..