Monday, Dec 15 2025 | Time 10:17 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सबसे पहले सड़क सुरक्षा के कार्य प्रस्तावित करें : बंसल

देहरादून, 27 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को निर्माण कार्यों पर, कार्यदायी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे, अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें।
श्री बंसल ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है। सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज, औपचारिकताएं न समझें। सड़क सुरक्षा से तात्पर्य, क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए ठोस प्रबन्ध किए जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा के कार्यों का आगणन तैयार कर ले, ताकि उन्हें आवश्यक धन की स्वीकृत को जल्द शासन को प्रेषित किया जा सके। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें।
बैठक में, विभागीय अधिकारियों ने नेपाली फार्म से ढालवाला वाला तक एलिवेटेड रोड, अजबपुर से मोहकमपुर तक एलिवेटेड रोड का प्रस्तुतीकरण किया। एनएच, देहरादून ने लेहमन चौक, बाडवाला आदि क्षेत्रों में किए गए सड़क सुधारीकरण कार्यों की जानकारी दी। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि कारगी चौक से लालपुल तक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने कारगी चौक सुधारीकरण कार्यों के भी प्रस्ताव मांगे।
श्री बंसल राजधानी में अंडरपास तथा अंडर पार्किंग की जानकारी लेते हुए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि चौराहो के चौड़ीकरण तथा सड़क सुधारीकरण के कार्यों को सड़क सुरक्षा में शामिल करते हुए शासन को धन की स्वीकृति के प्रस्ताव प्रेषित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्रॉस बैरियर लगने हैं, उनके जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत, सुझाए गए कार्यों का जल्द ही फील्ड विजिट करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत स्टॉप लाइन, ज़ेबरा क्रॉसिंग आदि का कार्य तत्काल शुरू करें। इसके लिए 20 लाख की राशि दी गई है तथा 15 लाख की राशि तत्काल दी जाएगी।
बैठक में अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि मुकेश सिंह परमार, अधिशासी अभियंता, एनएच, दीपक गुप्ता, अभियंता, लोनिवि, रचना थपलियाल, अभियंता प्रवीन कंडवाल, नवनीत पाण्डेय, एआरटीओं राजेन्द्र विराटिया, सहायक अभियंता केके उनियाल, जीएस कैण्डल भी उपस्थित रहे।
सुमिताभ.संजय
वार्ता
More News

तेलंगाना ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी

14 Dec 2025 | 10:32 PM

हैदराबाद, 14 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार को हुए चुनाव की मतगणना जारी है। .

see more..

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शमानुर शिवशंकरप्पा का 94 साल की उम्र में निधन

14 Dec 2025 | 10:29 PM

दावणगेरे, 14 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दावणगेरे दक्षिण के विधायक डॉ. शमानुर शिवशंकरप्पा का रविवार शाम निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। .

see more..

केरल: सबरीमाला सोने की चोरी मामले में रमेश चेन्निथला ने एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराया

14 Dec 2025 | 10:20 PM

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसंबर (वार्ता) केरल के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि उन्होंने सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में कथित सोने की चोरी की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ अपने पास मौजूद सभी जानकारी साझा करके पूरा सहयोग किया है।.

see more..

आंध्र प्रदेश फल उत्पादन में देश का शीर्ष राज्य: आरबीआई रिपोर्ट

14 Dec 2025 | 10:14 PM

विजयवाडा, 14 दिसंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश फल उत्पादन में देश का नंबर एक राज्य बनकर उभरा है।.

see more..

ओडिशा लगातार तीन साल एफआईवीअी बीच प्रो टूर की मेजबानी करेगा

14 Dec 2025 | 9:05 PM

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा लगातार तीन साल तक फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (एफआईवीबी) बीच प्रो टूर की मेजबानी करेगा .

see more..