Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:14 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शुभेंदु ने बंगलादेश उच्चायोग की ओर निकाला मार्च

कोलकाता, 27 नवंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बंगलादेश उच्चायोग की ओर विरोध मार्च निकाला और चेतावनी दी कि बंगलादेश में अल्पसंख्यक लोगों (सनातनी) पर अत्याचार बंद नहीं किये गये, तो वह भारत-बंगलादेश सीमा की नाकेबंदी करेंगे।
श्री अधिकारी ने सोमवार को बंगलादेश में पूज्य हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी के बाद विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से इस मामले में पहल करने की अपील की। उन्होंने मंगलवार को कोलकाता के बीचों-बीच एक विशाल रैली का नेतृत्व किया, जिसमें 'बंगलादेश के हिंदू समुदाय पर चटगाँव और अन्य स्थानों पर कट्टरपंथी अंतरिम शासन की ओर से नियमित रूप से पूर्व-नियोजित तथा संगठित हमलों' के खिलाफ आवाज उठाई गई।
श्री अधिकारी ने ‘एक्स’ पर कहा, “मैंने पश्चिम बंगाल के सभी सनातनियों से हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की अवैध हिरासत का विरोध करने का आग्रह किया है, जो अब बंगलादेश के हिंदू समुदाय की आवाज बन गए हैं। मैं इस संबंध में बुधवार अपराह्न तीन बजे बंगलादेश उच्चायोग की ओर मार्च करूंगा।” उन्होंने कहा कि कोलकाता में बंगलादेश उच्चायोग की ओर मार्च करने के बाद, वे गुरुवार को आयोग कार्यालय का घेराव करेंगे। अगर बंगलादेश में अल्पसंख्यक लोगों पर मौजूदा कथित अत्याचार बंद नहीं किए गए तो आगामी सोमवार को भारत-बंगलादेश सीमा पर नाकाबंदी की जाएगी।
श्रद्धा, यामिनी
वार्ता
More News

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..

'अन्नाद्रमुक सरकार में हिस्सेदारी पर दबाव नहीं, मुरुगन मंदिर जा सकते हैं मोदी'

12 Jan 2026 | 10:56 PM

चेन्नई, 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी तमिलनाडु में राजग की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक से तीन कैबिनेट पदों के लिए सत्ता में साझेदारी का दबाव नहीं बना रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पार्टी का एकमात्र एजेंडा सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से हटाना है।.

see more..

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए, दोनों मरीज गंभीर देखभाल में

12 Jan 2026 | 10:53 PM

कोलकाता, 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

see more..

एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य की ड्रीम परियोजना: भट्टी विक्रमार्क

12 Jan 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य सरकार की ड्रीम परियोजना हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किये जा रहे ये विद्यालय आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर रोल मॉडल और गेम-चेंजर साबित होंगे।.

see more..

त्रिपुरा में बस दुर्घटना में 18 घायल

12 Jan 2026 | 10:04 PM

अगरतला, 12 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के धलाई जिले के कमलपुर क्षेत्र में सोमवार को बस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गये। .

see more..