Tuesday, Dec 16 2025 | Time 20:15 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शाह के मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मसूरी 27 नवंबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। मसूरी में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
उत्तराखंड सरकार ने गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए हैं। लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को विशेष विमान से 12.30 बजे मसूरी के पोलो ग्राउंड पहुचेगे जहां से कारों से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी पहुचेगे जहां पर अकादमी के डारेक्टर श्रीराम तरनक्रति श्री अमित शाह का स्वागत करेंगे।
सुत्रो के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी श्री अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी पूर्व में बैठक कर सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए हैं। इसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को प्राथमिकता दी गई।
कार्यक्रम स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गृह मंत्री के इस दौरे के दौरान यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सं.संजय
वार्ता
More News

यामाहा ने अपनी सीएसआर पहल के तहत वडागल झील के जीर्णोद्धार की घोषणा की

16 Dec 2025 | 7:12 PM

चेन्नई, 16 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु में दोपहिया वाहन निर्माता इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत श्रीपेरंबुदूर में वडागल झील के जीर्णोद्धार की घोषणा की। .

see more..

ममता ने खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार किया

16 Dec 2025 | 6:49 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया ।.

see more..

ओडिशा में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 6:35 PM

भुवनेश्वर, 16 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा सतर्कता विभाग ने सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता रत्नेश कुमार पांडे को गिरफ्तार किया। .

see more..

एनसीसी कैडेट मद्रास में आर्मी अटैचमेंट कैंप में ले रहे हैं हिस्सा

16 Dec 2025 | 6:31 PM

चेन्नई, 16 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुल 54 सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट मद्रास रेजिमेंट केन्द्र, वेलिंगटन में आर्मी अटैचमेंट कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इस शिविर का समापन 21 दिसंबर को होगा।.

see more..

पूर्वी कमान मुख्यालय में विजय दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

16 Dec 2025 | 6:28 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय सेनाओं की बंगलादेश मुक्ति संग्राम के दौरान 1971 में पूर्वी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना पर विजय का प्रतीक 'विजय दिवस' मंगलवार को शहर में पूर्वी कमान के मुख्यालय में भारत-बंगला मित्रता पर विशेष जोर देते हुए मनाया गया।.

see more..