Tuesday, Dec 16 2025 | Time 06:18 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


होटलों में बंगलादेशी नागरिकों को ठहरने न देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

सिलीगुड़ी 07 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पश्चिम बंगाल के बंगीय हिंदू महामंच ने आवाज उठाई है और इस संबंध में सिलीगुड़ी ग्रेटर होटलियर्स वेलफेयर एसोसिएशन को एक ज्ञापन सौंप कर बंगलादेशी नागरिकों को किसी भी होटल में रखने की अनुमति न देने तथा जो लोग पहले से ही होटल में हैं उन्हें तुरंत होटल एवं भारत छोड़ने के लिए कहने की मांग की है।
बंगीय हिंदू महामंच के अध्यक्ष विक्रमादित्य मंडल ने शनिवार को कहा कि जिस तरह से बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है, उसके खिलाफ हमारा विरोध है। उन्होंने मांग की कि सिलीगुड़ी के किसी भी होटल में बंगलादेशी नागरिकों को नहीं ठहराया जाए।
सिलीगुड़ी ग्रेटर होटलियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उज्ज्वल घोष ने कहा कि हम बंगलादेश में पैदा हुई अशांति का भी विरोध कर रहे हैं। हालांकि यह संगठन के अन्य सदस्यों से चर्चा करके तय किया जाएगा कि बंगलादेशी नागरिकों को होटल में रहने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।
इस मामले में बंगीय हिंदू महामंच ने आने वाले दिनों में इस मांग को सभी शिक्षण संस्थानों और चिकित्सा संगठनों तक भी पहुंचाने की योजना बनाई है।
सं.संजय
वार्ता
More News

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोकी, राज्यपाल कुलाधिपति बने रहेंगे

15 Dec 2025 | 10:47 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं होगा, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित दो संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोक दी है।.

see more..

इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता

15 Dec 2025 | 10:29 PM

त्रिशूर, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल में वर्ष 2017 में अभिनेत्री यौन उत्पीड़न को लेकर अभी हाल ही में अदालत के आए फैसले पर टिप्पणी करते हुए पीडि़ता ने कहा कि इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता। उनकी यह टिप्पणी यौन उत्पीड़न का साजिश रचने वाले मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के संदर्भ में आई है। .

see more..

नवोदय विद्यालय बनाने के लिये केंद्र से सीधी बातचीत करे तमिलनाडु : सुप्रीम कोर्ट

15 Dec 2025 | 9:03 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया कि वह राज्य में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बनाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ प्रत्यक्ष चर्चा करे और अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट जमा करवाये। .

see more..

बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरे लापता

15 Dec 2025 | 8:56 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरों की तलाश के लिए एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है, जो एक बंगलादेशी जहाज से टक्कर के बाद उनकी नाव पलटने के बाद लापता हो गए थे।.

see more..

रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में एसपी बालासुब्रमण्यम की प्रतिमा का अनावरण

15 Dec 2025 | 8:51 PM

हैदराबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) हैदराबाद के रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में सोमवार को दिग्गज पार्श्वगायक एसपी बालासुब्रमण्यम (एसपीबी) की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ एसपीबी के परिवार के सदस्य और प्रशंसक मौजूद थे।.

see more..