Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:07 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


होमगार्ड स्थापना दिवस पर धामी ने की कई घोषणाएं

देहरादून, 07 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की सलामी ली। इस दौरान, उन्होंने अनेक घोषणाएं करने के साथ होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका-2024 एवं विभागीय कलैण्डर-2025 का विमोचन भी किया।
श्री धामी ने एनडीआरएफ की भांति 9000 फिट से अधिक ऊचांई पर ड्यूटीरत होमगाडर्स स्वयंसेवकों को रू 200 प्रतिदिन, प्रति जवान प्रोत्साहन राशि अनुमन्य करने, होमगार्ड्स विभाग में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त, सेवापृथक स्वयंसेवकों को कल्याण कोष से आर्थिक सहायता राशि 50,000/- बढ़ाये जाने की घोषणा की। उन्होंने विभाग में राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों को भी प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता देने और एसडीआरएफ जवानों के साथ प्रशिक्षित होमगार्ड्स के तैनात होने पर रू 100 प्रतिदिन, प्रति जवान प्रोत्साहन राशि अनुमन्य किये जाने की भी घोषणा की गयी।
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रतिक्षा डंगवाल पुत्री सुरेन्द्र दत्त डंगवाल, वैतनिक निरीक्षक, होमगार्ड्स रूद्रप्रयाग, को एमबीबीएस कोर्स के लिए 20 हजार छात्रवृत्ति तथा अभय वर्मा पुत्र होमगार्ड संख्या 2195 गिरवर कुमार, जनपद देहरादून को 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर होमगार्ड्स कल्याण कोष से 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। पहली बार रैतिक परेड में महिला एवं पुरूष होमगार्ड्स स्वयंसेवकों द्वारा निःशस्त्र युद्ध तथा आत्मरक्षा का प्रशिक्षणोंपरान्त, प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, होमगार्ड्स के महिला और पुरुष जवानों के मोटर साईकिल दस्ता ‘दहाड़’ ने उच्च कोटि की 18 कलाओं का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर, सचिव, गृह, शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, होमगार्ड्स कमांडेंट पीवीके प्रसाद, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, आदि गणमान्य अधिकारी, समाजसेवी, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
सुमिताभ.संजय
वार्ता
More News

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोकी, राज्यपाल कुलाधिपति बने रहेंगे

15 Dec 2025 | 10:47 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं होगा, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित दो संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोक दी है।.

see more..

इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता

15 Dec 2025 | 10:29 PM

त्रिशूर, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल में वर्ष 2017 में अभिनेत्री यौन उत्पीड़न को लेकर अभी हाल ही में अदालत के आए फैसले पर टिप्पणी करते हुए पीडि़ता ने कहा कि इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता। उनकी यह टिप्पणी यौन उत्पीड़न का साजिश रचने वाले मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के संदर्भ में आई है। .

see more..

नवोदय विद्यालय बनाने के लिये केंद्र से सीधी बातचीत करे तमिलनाडु : सुप्रीम कोर्ट

15 Dec 2025 | 9:03 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया कि वह राज्य में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बनाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ प्रत्यक्ष चर्चा करे और अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट जमा करवाये। .

see more..

बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरे लापता

15 Dec 2025 | 8:56 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरों की तलाश के लिए एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है, जो एक बंगलादेशी जहाज से टक्कर के बाद उनकी नाव पलटने के बाद लापता हो गए थे।.

see more..

रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में एसपी बालासुब्रमण्यम की प्रतिमा का अनावरण

15 Dec 2025 | 8:51 PM

हैदराबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) हैदराबाद के रवींद्र भारती सांस्कृतिक केंद्र में सोमवार को दिग्गज पार्श्वगायक एसपी बालासुब्रमण्यम (एसपीबी) की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ एसपीबी के परिवार के सदस्य और प्रशंसक मौजूद थे।.

see more..