Sunday, Jan 18 2026 | Time 12:08 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


जिला पंचायतों में प्रशासक तैनात किये जाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

नैनीताल, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड की जिला पंचायतों में प्रशासक तैनात किये जाने का मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया है। इसे पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत बताया गया है।
ऊधम सिंह नगर की निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह की ओर से इसे चुनौती दी गयी है। याचिकाकर्ता की ओर से 30 नवम्बर 2024 की अधिसूचना को चुनौती देते हुए कहा गया है कि सरकार ने नगर निकायों के बाद अब जिला पंचायतों को भी प्रशासकों के हवाले कर दिया है।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत में भी सरकार ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त किया है। जो कि संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है।
याचिका में आगे कहा गया कि सरकार ने उच्च न्यायालय में 2010 में अंडर टेंकिंग दी थी कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों में बड़े स्तर पर प्रशासकों की तैनाती नहीं की जायेगी। सरकार अपने ही वादे से मुकर रही है।
दूसरी ओर प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि पंचायती राज अधिनियम में प्रशासक की परिभाषा को स्पष्ट नहीं की गयी है। यह भी तय नहीं है कि प्रशासक कौन होगा। इसलिये सरकार ने 12 जिलों में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की युगलपीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए मंगलवार की तिथि मुकर्रर की है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

किसान आत्महत्या मामले में आईजी ने किया क्राइम सीन का निरीक्षण

17 Jan 2026 | 11:26 PM

नैनीताल, 18 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बहुचर्चित किसान आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसटीएफ) के प्रमुख और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नीलेश आनंद भरणे शनिवार को काठगोदाम पहुंचे और क्राइम सीन का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही उन्होंने इस प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज भी संरक्षित करने के निर्देश दिये। .

see more..

त्रिपुरा उपभोक्ता न्यायालय के जज पर नशे में दुर्व्यवहार का आरोप

17 Jan 2026 | 10:33 PM

अगरतला, 17 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के पश्चिम जिला उपभोक्ता न्यायालय में शनिवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश गौतम सरकार पर नशे की हालत में अदालती कार्यवाही करने के आरोप लगे। अदालत के कर्मचारियों ने न्यायाधीश सरकार पर नियमित रूप से शराब के नशे में कार्यालय आने और नशे की हालत में ही अदालती सत्रों में भाग लेने का गंभीर आरोप लगाया है।.

see more..

प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ घुसपैठ और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

17 Jan 2026 | 10:29 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (तृकां) सरकार पर तीखा हमला बोला और उस पर अवैध घुसपैठ तथा भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ही इन मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकती है।.

see more..

अरुणाचल: तवांग जिले की सेला झील से दूसरे पर्यटक का शव मिला

17 Jan 2026 | 10:18 PM

ईटानगर, 17 जनवरी (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले की सेला झील से शनिवार को दूसरे पर्यटक का शव मिला है। .

see more..

ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के उद्घाटन में 'केंद्र की उपेक्षा' का मुद्दा उठाया

17 Jan 2026 | 9:19 PM

कोलकाता, 17 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्य में फास्ट-ट्रैक अदालत स्थापित करने के लिए आवंटित फंड रोक दिया है। उन्होंने यह मुद्दा जलपाईगुड़ी में कलकत्ता उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच की नई इमारत के उद्घाटन समारोह में उठाया, जहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।.

see more..