Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:21 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हर्षकुमार ने टीटीडी अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

अजहमुंद्री 10 जनवरी (वार्ता) आंध्रप्रदेश के पूर्व सांसद और वरिष्ठ दलित नेता जी वी हर्षकुमार ने तिरूपति भगदड़ त्रासदी को पूरी तरह से राज्य सरकार की लापरवाही बताया है और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के अध्यक्ष, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
श्री हर्षकुमार ने शुक्रवार को यहां राजीव गांधी डिग्री कॉलेज परिसर में मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया तो वह खुद अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और जनहित याचिका (पीआईएल) याचिका दायर करेंगे।
उन्होंने यह इंगित करते हुए कि जब हैदराबाद के एक सिनेमाघर में एक भी व्यक्ति की मृत्यु हो गई तो वहां की सरकार ने फिल्म के नायक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आश्चर्य जताया कि वही कार्रवाई यहां क्यों नहीं की जाती है।
उन्होंने कहा, "मैं तिरूपति भगदड़ त्रासदी के बारे में पुलिस से शिकायत करूंगा और अगर दो दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मैं सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा और याचिका दायर करूंगा।"
उन्होंने यह भी सवाल किया कि आंध्रप्रदेश सरकार ने भगदड़ में मारे गए लोगों को मुआवजे के तौर पर केवल 25 लाख रुपए दिए जबकि अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में पीड़ित परिवारों को दो करोड़ रुपये की सहायता दी।
श्री हर्षकुमार ने आरोप लगाया है कि विशेष दर्शन के लिए टीटीडी द्वारा काले बाजारों में टिकट बेचना असामान्य भीड़ और भगदड़ की त्रासदी का कारण था।
जांगिड़
वार्ता
More News

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 11:04 AM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था।.

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेंगे

16 Dec 2025 | 10:32 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।.

see more..

विशाखापत्तनम जासूसी मामला : एनआईए अदालत ने दो और आरोपियों को सजा सुनाई

15 Dec 2025 | 11:42 PM

नई दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े विशाखापत्तनम नेवी जासूसी मामले में दो और आरोपियों को पांच साल ग्यारह महीने और पंद्रह दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक दोषी ठहराए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी है।.

see more..

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोकी, राज्यपाल कुलाधिपति बने रहेंगे

15 Dec 2025 | 10:47 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं होगा, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित दो संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोक दी है।.

see more..

इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता

15 Dec 2025 | 10:29 PM

त्रिशूर, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल में वर्ष 2017 में अभिनेत्री यौन उत्पीड़न को लेकर अभी हाल ही में अदालत के आए फैसले पर टिप्पणी करते हुए पीडि़ता ने कहा कि इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता। उनकी यह टिप्पणी यौन उत्पीड़न का साजिश रचने वाले मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के संदर्भ में आई है। .

see more..