Wednesday, Jan 21 2026 | Time 03:28 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चाइनीज मांझा बेचने वाले तीन दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा

देहरादून, 14 जनवरी (वार्ता) चाइनीज मांझा गले में फंसने से देश भर में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद देहरादून पुलिस ने इस जानलेवा मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पिछले चौबीस घंटे में ऐसे तीन दुकानदारों के यहां से मांझा बरामद कर मुकदमें पंजीकृत किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसएसपी के निर्देशो पर चाईनीज मांजा बेचने वालो की धरपकड़ के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रो में चलाए गए अभियान में तीन दुकानदारो के विरूद्व पुलिस ने अभियोग दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि थाना नेहरू कालोनी अंतर्गत, नवादा चौक के पास एक दुकान के अन्दर से 12 चकरी व 29 रील चाईनीज मांझे तथा नौका चौक, दुधली रोड पर चौहान स्टेशनरी से 14 रील व 18 लच्छी चाईनीज मांजा बरामद किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों दुकानदारों क्रमशः भगवान सिंह थापा (70) पुत्र चमन सिंह थापा, निवासी नवादा और हिम्मत सिंह (38) पुत्र मोहन सिंह, निवासी दौड़वाला, थाना नेहरू कॉलोनी के विरुद्ध धारा 125/223(ख) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इसी तरह, कोतवाली डोईवाला पुलिस ने माजरी चौक पर चैकिंग के दौरान योगेश पुत्र सुरेश सिंह, निवासी रेशम माजरी, थाना डोईवाला देहरादून को सड़क किनारे फड़ लगाकर चाइनीज मांझा बेचते हुए पाये जाने पर पकड़ा। जिससे सात रील चाइनीज मांझे की बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में धारा 223 (ख) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
सुमिताभ.संजय
वार्ता
More News

असम राइफल्स ने अरुणाचल में उग्रवादी के आत्मसमर्पण में मदद की

21 Jan 2026 | 12:21 AM

ईटानगर, 20 जनवरी (वार्ता) असम राइफल्स (उत्तर) के महानिरीक्षक की देखरेख में असम राइफल्स की खोंसा बटालियन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान एनएससीएन-केवाईए समूह के एक कट्टर उग्रवादी के आत्मसमर्पण करवाने में मदद की। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। .

see more..

मेघालय पुलिस ने 18 अवैध बंगलादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

20 Jan 2026 | 11:26 PM

शिलांग, 20 जनवरी (वार्ता) मेघालय पुलिस ने मंगलवार को उन 18 बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया था। पुलिस ने इसके साथ ही उन भारतीय दलाल और पांच ड्राइवरों को भी पकड़ा जिन्होंने घुसपैठियों की मदद की थी। .

see more..

महिला आयोग ने डीजीपी राव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

20 Jan 2026 | 11:06 PM

बेंगलुरु, 20 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक महिला आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस महानिदेशक (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के रामचंद्र राव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि उनके कुछ ऐसे ऑडियो और वीडियो क्लिप प्रसारित हुए हैं जिनमें श्री राव को ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है।.

see more..

नेताजी बोस के परपोते ने एसआईआर प्रक्रिया में तलब किये जाने के बाद दी सफाई

20 Jan 2026 | 11:03 PM

कोलकाता, 20 जनवरी (वार्ता) निर्वाचन आयोग द्वारा 'अनमैप्ड मतदाता' के रूप में चिन्हित किये जाने और सुनवाई के लिये तलब किये जाने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने मंगलवार को मतदाता गणना प्रपत्र में पूरी जानकारी न भरने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया। .

see more..

रेत माफिया ने अवैध खनन कार्रवाई पर जद(एस) की महिला विधायक को धमकी दी

20 Jan 2026 | 10:08 PM

रायचूर, 20 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक में रायचूर जिले के देवदुर्गा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (सेक्युलर) विधायक करेम्मा जी. नायक ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि अवैध रेत खनन गिरोह के सदस्यों ने उन्हें सीधे धमकी दी है, ताकि अवैध रेत निकासी के खिलाफ उनकी कार्रवाई रोकी जा सके।.

see more..