Monday, May 11 2026 | Time 17:25 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कर्नाटक: बच्चे के घाव पर फेविक्विक चिपकाने वाली सरकारी नर्स निलंबित

हावेरी, 06 फरवरी (वार्ता) कर्नाटक में एक सरकारी नर्स को सात वर्षीय लड़के के चेहरे के घाव को बंद करने के लिए मेडिकल टांके के स्थान पर तत्काल चिपकने वाला फेविक्विक का उपयोग करने के आरोप में गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।
यह घटना 14 जनवरी को हावेरी जिले के अदूर गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में हुई। नर्स, जिसकी पहचान ज्योति के रूप में की गई है, ने बच्चे के माता-पिता द्वारा पूछताछ किए जाने पर अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि टांके गालों पर स्थायी निशान छोड़ देंगे। बच्चे की स्थिति बिगड़ने के बाद माता-पिता ने इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संज्ञान लिया और कर्तव्य में लापरवाही के लिए ज्योति को निलंबित कर दिया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त कार्यालय ने एक बयान में कहा, "फेवीक्विक एक चिपकाने वाला घोल है, जिसे चिकित्सा उपयोग के लिए मंजूरी नहीं दी गई है। नियमों के अनुसार स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया है और इस मामले की जांच जारी है,"
विभाग ने अधिकारियों को बच्चे पर इस चिपकाने वाले पदार्थ के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव की निगरानी करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि बच्चे की स्थिति स्थिर है।
श्रद्धा,आशा
वार्ता
More News

अल्लू सिनेमाज ने 727 किलोवाट सोलर पावर सिस्टम लगाने को फ्रेयर एनर्जी के साथ साझेदारी की

11 May 2026 | 5:00 PM

हैदराबाद, 11 मई (वार्ता) तेलंगाना में अल्लू सिनेमाज, कोकापेट (नरसिंगी) और फ्रेयर एनर्जी ने सिनेमा हॉल में 2.27 करोड़ रुपये के निवेश से 727 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने के लिए साझेदारी की है। यह इस इलाके के किसी सिनेमा उद्योग के लिए सबसे बड़े सौर परियोजना में से एक है।.

see more..

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की सख्ती, निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर तीन वाहन जब्त

11 May 2026 | 4:44 PM

टिहरी, 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड के चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से परिवहन विभाग टिहरी द्वारा भद्रकाली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सोमवार को सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग करते पाए जाने पर तीन वाहनों को जब्त किया गया, जबकि विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में 10 वाहनों के चालान किये गये।.

see more..

टीआरएस ने झंडा महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की

11 May 2026 | 4:35 PM

हैदराबाद, 11 मई (वार्ता) तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) प्रमुख के कविता ने सोमवार को प्रदेश में 20 मई से 20 जून तक महीने भर चलने वाले 'फ्लैग फेस्टिवल' (झंडा महोत्सव) आयोजित करने की घोषणा की है। .

see more..

ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा : धामी

11 May 2026 | 4:24 PM

देहरादून 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। .

see more..

हनुमंत राव ने प्रधानमंत्री की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की

11 May 2026 | 4:15 PM

हैदराबाद, 11 मई (वार्ता) तेलंगाना सरकार के सलाहकार वी. हनुमंत राव ने सोमवार को कहा कि हैदराबाद में हाल ही में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ की गयी टिप्पणियों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।.

see more..