Saturday, Jan 17 2026 | Time 21:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रवि,स्टालिन समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोमवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने राजभवन में डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री स्टालिन ने इस अवसर पर डॉ अंबेडकर स्मारक में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्रियों और अन्य अधिकारियों को समानता दिवस की शपथ दिलाने के अलावा, श्री स्टालिन ने विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया, एक फोटो प्रदर्शनी खोली, शहर के एमसी राजा कॉलेज परिसर में 44.40 करोड़ रुपये की लागत से आदि द्रविड़ और आदिवासी छात्रों के लिए दस मंजिला नए छात्रावास भवन का उद्घाटन किया, जहां उन्होंने और द्रमुक गठबंधन दलों के नेताओं ने डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए परिसर में एक पुस्तकालय खोला।
श्री स्टालिन ने समानता दिवस मनाने के लिए आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में 48,436 लाभार्थियों के लिए 104.75 करोड़ की कल्याणकारी योजनाओं का वितरण किया और आदि द्रविड़ छात्रों के लिए विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन किया, जिसमें 22 कॉलेजों में छात्रावास, वाचनालय और प्रशिक्षण हॉल, 46 स्कूलों में सामुदायिक हॉल और बुनियादी ढाँचे की सुविधाएँ शामिल हैं और इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाग लेने वाले प्रकाश अंबेडकर को स्मृति चिन्ह के रूप में भारतीय संविधान की प्रस्तावना की एक प्रति भेंट की।
श्री स्टालिन ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ अंबेडकर के योगदान की सराहना की और शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते रहने की कसम खाई।
उन्होंने कहा,“द्रविड़ मॉडल द्रमुक सरकार, जो "सबके लिए सब" के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, निश्चित रूप से डॉ अंबेडकर के समानता वाले भारत के सपने को साकार करेगी। जय भीम!”
राज्य में अन्य जगहों पर, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
सलेम में अन्नाद्रमुक महासचिव और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
समीक्षा.संजय
वार्ता
More News

कांग्रेस के कुशासन के कारण राष्ट्रीय मुख्यधारा से कटा रहा पूर्वोत्तर : प्रधानमंत्री मोदी

17 Jan 2026 | 9:08 PM

गुवाहाटी, 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण पूरा असम और पूर्वोत्तर राष्ट्रीय मुख्यधारा से कटा रहा। .

see more..

उत्तराखंड: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित बोर्ड लगाये जाने पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस शुरू

17 Jan 2026 | 8:46 PM

देहरादून,17 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर गैर हिंदुओ के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्ड लगने के बाद प्रदेश में पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस शुरू हो गई है।.

see more..

जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति ने रत्न भंडार की सूची के लिए बदले हुए दिशानिर्देशों को मंज़ूरी दी

17 Jan 2026 | 8:45 PM

पुरी, 17 जनवरी (वार्ता) ओड़िशा में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने शनिवार को 12वीं सदी के मंदिर के रत्न भंडार खोलने और कीमती चीज़ों की विस्तृत सूची बनाने के लिए बदले हुए दिशानिर्देशों को मंज़ूरी दे दी और सूची का मिलान 1978 के रिकॉर्ड से किया जाएगा।.

see more..
बोडो युवा असम के सांस्कृतिक दूत, विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम कर रहे रोशन: मोदी

बोडो युवा असम के सांस्कृतिक दूत, विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम कर रहे रोशन: मोदी

17 Jan 2026 | 8:29 PM

गुवाहाटी 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोडो समुदाय के युवाओं को असम का सांस्कृतिक दूत बताते हुए कहा है कि उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होते हुए खेलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बोडो समाज का नाम रोशन किया है। श्री मोदी ने शनिवार को यहां सरुसजाई स्टेडियम में बोडो समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने वाले ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम "बागुरुम्बा दहोउ 2026" में हिस्सा लिया।

see more..

लोकसभा में अपने पुराने साथी खंडूरी का हाल जानने पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

17 Jan 2026 | 8:08 PM

देहरादून 17 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को अपने उत्तराखंड दौरे पर देहरादून में निवास कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।.

see more..