Monday, Feb 16 2026 | Time 04:37 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


लालकुआं में ट्रेन से टकरा कर टस्कर हाथी की मौत

नैनीताल, 15 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के तराई पूर्वी वन विभाग के अंतर्गत लालकुआं में सोमवार देर रात को एक टस्कर हाथी की मौत का मामला सामने आया है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना लालकुआ-बरेली रेलमार्ग पर मुक्तिधाम के पास हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
माना जा रहा है कि हाथी की मौत रेलगाड़ी (ट्रेन) की चपेट में आने से हुई है। टस्कर हाथी की उम्र दस साल बतायी जा रही है। वन विभाग ने हाथी की मौत के लिये के मामले की जांच तराई पूर्वी वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपी है।
बताया जा रहा है कि जिस जगह में यह दुर्घटना हुई है वह हाथी गलियारा (एलीफेंट कोरिडोर) है। इस क्षेत्र में कई दुर्घटनायें हो चुकी हैं। संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते यहां ट्रेन की स्पीड 30 किमी प्रतिघंटा तय की गयी है।
वन विभाग की टीम इस पहलू की जांच कर रही है कि ट्रेन की गति तय सीमा से अधिक थी या नहीं। वन विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और उसी के बाद आवश्यक कदम उठाया जायेगा।
रवीन्द्र.संजय
वार्ता
More News

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की

15 Feb 2026 | 11:43 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) तमिलनाडु के दक्षिणी थूथुकुडी जिले के विलाथिकुलम तालुक में आज शाम एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।.

see more..

मेघालय में अवैध कोयला खदान के दो और मालिकों हुए गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 10:53 PM

शिलांग, 15 फरवरी (वार्ता) मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के म्यंसंगट-थांग्सको क्षेत्र में स्थित अवैध कोयला खदान के दो और मालिकों को गिरफ्तार किया गया है, जहां डायनामाइट विस्फोट में 31 खदान श्रमिकों की मौत हो गई थी। यह जानकारी मेघालय पुलिस ने रविवार को दी।.

see more..

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस राज्य भर में चलाएगी व्यापक सत्यापन अभियान

15 Feb 2026 | 10:15 PM

देहरादून, 15 फरवरी(वार्ता) उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सघन सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

दो दिवसीय भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस सोमवार से चेन्नई में होगी शुरू

15 Feb 2026 | 8:44 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) चेन्नई के अन्ना शताब्दी पुस्तकालय में दो दिवसीय भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस (आईएलसी) का आयोजन सोमवार से किया जाएगा।.

see more..

लापता युवती बिजनौर से बरामद, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

15 Feb 2026 | 8:10 PM

नैनीताल, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के खैरना से लापता युवती को भवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराएं आरोपित की जा रही है।.

see more..