Sunday, Mar 15 2026 | Time 20:08 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दक्षिण मध्य रेलवे चर्लापल्ली-दानापुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा

हैदराबाद, 17 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिये चर्लापल्ली और दानापुर-चर्लापल्ली के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा।
गुरुवार को एससीआर द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्रेन संख्या 07419 चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल 19 से 26 अप्रैल तक और ट्रेन संख्या 07420 दानापुर-चर्लापल्ली स्पेशल 21 से 28 अप्रैल तक चलेगी।
इन विशेष ट्रेनों में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच शामिल हैं।
समीक्षा,आशा
वार्ता
More News

रुद्रपुर में नकली एनसीईआरटी किताबों का भंडाफोड़, 5 करोड़ मूल्य की बड़ी खेप बरामद

15 Mar 2026 | 7:53 PM

रुद्रपुर, 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक और एक गोदाम से एनसीईआरटी की कथित नकली किताबों की भारी खेप बरामद की है। मामले में जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।.

see more..

बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटें कार्यकर्ता: चुघ

15 Mar 2026 | 7:51 PM

देहरादून 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने "बूथ जीता, चुनाव जीता" के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 4 वर्ष पूरे करने वाले पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वह आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य निर्माण कर रहे हैं। जनता के मन को भी जीत रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के कथन अनुसार, उत्तराखंड का दशक बनाने में भी जुटे हैं।.

see more..

हल्द्वानी में मंदिर चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

15 Mar 2026 | 7:40 PM

हल्द्वानी, 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र में मंदिर से घंटियां, तांबे के कलश और नगदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।.

see more..

गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच, 06 जिलों में विशेष अभियान : डाॅ. धन सिंह

15 Mar 2026 | 7:38 PM

देहरादून, 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड की शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रा सोनोग्राफी जांच की जायेगी, ताकि उनका मातृत्व सुरक्षित रह सके। प्रथम चरण में प्रदेश के छह जनपदों में अल्ट्रासाउण्ड कवरेज को विशेष अभियान चलाया जायेगा। आगामी 15 अप्रैल तक संचालित इस अभियान के तहत पात्र गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी ताकि कोई भी महिला अल्ट्रासाउण्ड जांच से वंचित न रहे पाये। .

see more..

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, 31 व्यक्तियों को मिला “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान”

15 Mar 2026 | 7:34 PM

देहरादून 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर द्वारा 15वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।.

see more..