Monday, May 11 2026 | Time 18:01 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: इंटर में अनुष्का, 10वीं में कमल व जतिन ने किया टाॅप

नैनीताल, 19 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी के जतिन जोशी जबकि इंटरमीडिएट में देहरादून की अनुष्का राना ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से रामनगर स्थित परिषदीय कार्यालय में आज परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परिणाम बेहतर रहा है। पिछले वर्ष हाईस्कूल का परिणाम 85.59 जबकि इंटरमीडिएट 82.63 प्रतिशत रहा है।
प्रदेश में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 216204 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल में 109859 जबकि इंटरमीडिएट में 106345 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से हाईस्कूल में 99725 एवं इंटरमीडिएट में 88518 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष हाईस्कूल में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.20 जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्र्रतिशत 93.25 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.10 जबकि छात्राओं का 86.20 प्रतिशत रहा।
इंटरमीडिएट में देहरादून के बदासी राजकीय इंटर कालेज की अनुष्का राना ने 98.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। उसने 500 में से 493 अंक हासिल किये हैं।
इसी प्रकार देहरादून के एसपीआईसी कारबारी ग्रांट के केशव भट्ट और उत्तरकाशी की गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की कोमल कुमारी ने 489 प्राप्ताकों के साथ श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ऋषिकेश के आवास विकास स्थित एसवीएमआईसी के अयुष सिंह रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट में सम्मान सहित उत्तीण परीक्षार्थियों की संख्या 7575 जबकि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 41290 रही है। प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद पिथौरागढ़ कुल 91.90 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
हाईस्कूल में बागेश्वर के मंडलसेरा विवेकानंद वीएमआईसी के कमल सिंह चैहान और हल्द्वानी कुसमखेरा के एचजीएस एसवीएम के जतिन जोशी ने प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 496 अंक हासिल किये हैं।
इसी प्रकार एसवीएम न्यू टिहरी की कनकलता ने 495 अंकोें के साथ दूसरा तथा उत्तरकाशी के गोस्वामी गणेश दत्त एसवीएमआईसी के दिव्यम, अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग सीएआईसी की प्रिया तथा ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता पीपीएसवीएमआईसी के दीप जोशी ने 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। तीनों ने संयुक्त रूप से 494 अंक हासिल किये हैं।
हाईस्कूल में चंपावत जिला परीक्षाफल के मामले में प्रदेश में प्रथम रहा है। चंपावत का परीक्षाफल 96.97 प्रतिशत रहा है। सम्मान सहित 12439 परीक्षार्थी और प्रथम श्रेणी में 30681 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
रवीन्द्र.संजय
वार्ता
More News

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर समावेशी विकास के लिए उत्तरदायी नवाचार विकास पर चर्चा

11 May 2026 | 5:49 PM

रुड़की, 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को यहां कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नवाचार केवल आधुनिक विकास के साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाने का माध्यम बनने चाहिए।.

see more..

नागालैंड में मिट्टी की सेहत को 'बायोचार' करेगा दुरूस्त

11 May 2026 | 5:48 PM

दीमापुर, 11 मई (वार्ता) नागालैंड विश्वविद्यालय के एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में राज्य के पहाड़ी इलाकों में पानी की कमी को दूर करने और मिट्टी की सेहत को दुरूस्त करने के लिए 'बायोचार' को एक व्यावहारिक और सस्ते समाधान के तौर पर इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है।.

see more..
बंगलादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन हस्तांतरित करेगी पश्चिम बंगाल सरकार

बंगलादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन हस्तांतरित करेगी पश्चिम बंगाल सरकार

11 May 2026 | 5:41 PM

कोलकाता, 11 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक, सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसलों की घोषणा करते हुए भारत-बंगलादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया। राज्य सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं को लागू करने को भी मंजूरी दी।

see more..

मोदी की तेलंगाना यात्रा से "राज्य को कुछ नहीं मिला": प्रभाकर

11 May 2026 | 5:40 PM

हैदराबाद, 11 मई (वार्ता) तेलंगाना के परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग (बीसी) कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि तेलंगाना की उनकी यात्रा से राज्य को कोई ठोस लाभ नहीं मिला।.

see more..

बंगाल में हार के बाद कई तृणमूल नेताओं ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला, ममता बनर्जी को भी नहीं बख्शा

11 May 2026 | 5:39 PM

कोलकाता, 11 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के संगठन और सरकार के विभिन्न स्तरों के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। इन हमलों में पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी और उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी नहीं बख्शा गया है।.

see more..