Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल के राज्यपाल बोस ने हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का किया दौरा

कोलकाता, 19 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में पिछले सप्ताह वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पीट-पीटकर मारे गए हरगोबिंद दास (71) और उनके बेटे चंदन दास (41) के परिजनों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दंगा प्रभावित इलाके का दौरा नहीं करने के अनुराेध के बावजूद, राज्यपाल वहां गये और पीड़ितों से मिले। श्री बोस ने पीड़ितों के क्षतिग्रस्त घर से बाहर आने के बाद मीडिया से कहा, “मैंने प्रभावित परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर विचार किया गया है। इसके अलावा, राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष उनकी शिकायतें रखने का भरोसा दिया।” श्री बोस ने बताया कि उन्होंने अपना और राजभवन का संपर्क नंबर भी दिया। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
श्री बोस ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि पहले शांति बहाल हो और लोगों की सुरक्षा हो।'' वक्फ विरोध प्रदर्शन में हिंसा के बाद सैकड़ों लोग, खासकर महिलाएं, मुर्शिदाबाद के धुलियान, सुती और शमशेरगंज से घर छोड़कर सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) की मदद से गंगा पार कर मालदा पहुंचीं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया राहतकर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने भी शनिवार को मुर्शिदाबाद पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
एनसीडब्ल्यू की सदस्य अर्चना मजूमदार ने हालात को अमानवीय और बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा, ''मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में है और आयोग इसे मानवाधिकार आयोग के सामने भी उठाएगा।'' उन्होंने कहा कि महिलाओं ने धुलियान जैसे क्षेत्रों में स्थायी बीएसएफ कैंप की मांग की है, क्योंकि हिंसा और लूटपाट के बाद वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
आयोग के सदस्य धुलियान के बाद बेदबोना पहुंचे, जहां पीड़ित लोगों ने दुख जताया। एक महिला ज्योति दास ने स्थायी बीएसएफ कैंप की मांग की।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी नेता प्रियंका टिबरेवाल ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की अनुमति के बाद मालदा के राहत शिविरों में विस्थापित लोगों से मुलाकात की। वह स्थिति की रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को सौंपेंगी।
श्रद्धा, यामिनी
वार्ता
More News

अभिषेक बनर्जी ने मतदाता सूची की पारदर्शिता पर उठाये सवाल, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

06 Mar 2026 | 11:13 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के प्रकाशन में कथित प्रक्रियात्मक खामियों और पारदर्शिता की कमी पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।.

see more..

उत्तराखंड के मौसम में होने जा रहा है बदलाव, 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी

06 Mar 2026 | 11:11 PM

देहरादून 06 मार्च(वार्ता) पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 7 मार्च से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। .

see more..

सहकारिता से समृद्धि : शाह ने ओडिशा में लॉन्च की 'सबिद्या' और 'सुभद्रा' योजनाएं

06 Mar 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 06 मार्च (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सहकारी मॉडल, मत्स्य पालन और डेयरी क्षेत्रों में विस्तार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार और ओडिशा राज्य सरकार दोनों की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।.

see more..

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण जारी, इंटरमीडिएट के कई विषयों की परीक्षा संपन्न, 2049 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

06 Mar 2026 | 10:15 PM

रामनगर,06मार्च (वार्ता) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही हैं,परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच इंटरमीडिएट के कई महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। .

see more..

भाजपा ने एसआईआर पर ममता के धरने की आलोचना की

06 Mar 2026 | 9:59 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक टकराव शुक्रवार को उस समय और तेज हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एस्प्लेनेड में धरना देने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीखी आलोचना की।.

see more..