Tuesday, May 12 2026 | Time 19:01 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकार रतिकांत मोहंती का निधन

भुवनेश्वर, 19 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकार रतिकांत मोहंती का शनिवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 साल के थे।
श्री मोहंती के परिवार उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्रियां हैं। वह गुर्दे संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके आवास पर कई पत्रकारों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मोहंती श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पत्रकार जगत में एशियन एज, हिंदुस्तान समाचार, ओडिया दैनिक पर्यवेक्षक और दीनालिपि के लिए काम किया था। उनके निधन से ओडिया पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने श्री मोहंती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री माझी ने कहा, “वरिष्ठ पत्रकार रतिकांत मोहंती के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। वे राज्य के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में रति भाई के नाम से जाने जाते थे।” उन्होंने कहा कि मोहंती को पत्रकारिता में अपने लंबे करियर के दौरान उनकी ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के लिए याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी रतिकांत मोहंती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री पटनायक ने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत मोहंती अपने पेशे के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। पत्रकारिता के प्रति उनका कौशल और प्रतिबद्धता बेजोड़ थी। उन्होंने कहा, “हमने एक अनुकरणीय पत्रकार और एक अच्छे इंसान को खो दिया है।”
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्री मोहंती के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरी स्वर्गद्वार ले जाया गया।
श्रद्धा, उप्रेती
वार्ता
More News

असम में तीसरी बार भाजपा सरकार, सरमा बने दूसरी बार मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 6:45 PM

गुवाहाटी 12 मई (वार्ता) असम में डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ ली। .

see more..

हरिद्वार में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

12 May 2026 | 6:39 PM

हरिद्वार, 12 मई, (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंगर्गत मंगलौर पुलिस ने मंगलवार को एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रकम निकालने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया और एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड तथा 10,710 रुपये नकद बरामद किए हैं।.

see more..

केंद्र नीट पेपर लीक पर दे जवाब: ओवैसी

12 May 2026 | 6:37 PM

हैदराबाद, 12 मई (वार्ता) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईए) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था की असली हालत छिपाने, ईंधन की बढती कीमतों, विदेशी निवेश के बाहर जाने और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।.

see more..

ऋषिकेश एम्स में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

12 May 2026 | 6:33 PM

ऋषिकेश, 12 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मंगलवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने नर्सिंग पेशे से जुड़े कर्मचारियों की सेवा भावना, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की।.

see more..

हरिद्वार के लक्सर में चोरी की वारदात में दो आरोपी नकदी, जेवरात सहित गिरफ्तार

12 May 2026 | 6:29 PM

हरिद्वार, 12 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की कोतवाली लक्सर पुलिस ने मंगलवार को सुल्तानपुर क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और जेवरात बरामद कि, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।.

see more..