Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:03 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सोराइसिस उपचार पर आधारित शोध विश्व स्तरीय जर्नल में प्रकाशित

हरिद्वार, 20 अप्रैल (वार्ता) पतंजलि का एक महत्वपूर्ण शोध विश्व प्रसिद्ध टायलर एंड फ्रांसिस प्रकाशन के जर्नल ऑफ इन्फ्लेमेशन रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। इस महत्वपूर्ण शोध के अनुसार, पतंजलि ने सोरोग्रिट और दिव्य-तेल की सहायता से सोरायसिस जैसी बीमारी को दूर करने में सफलता पाई।
रविवार को इस उपलब्धि पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि के वैज्ञानिकों ने विविध शोध कर सोरोग्रिट टैबलेट तथा दिव्य तेल का निर्माण किया है, जो सोरायसिस की अचूक औषधि हैं। उन्होंने बताया कि सोरायसिस एक दीर्घकालिक त्वचा रोग है, जिसमें त्वचा पर चांदी जैसी चमकदार पपड़ी, और लाल चकत्ते दिखाई देते हैं। इन चकत्तों में बहुत खुजली होती है। उन्होंने बताया कि एलोपैथिक चिकित्सा में इस रोग में मात्र लक्षणों को कम किया जाता है। साथ ही उसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सोरायसिस एक गम्भीर ऑटो इम्यून रोग है जिसमें रोगी को असहनीय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अभी तक इसका कोई स्थाई उपचार नहीं था। आज पतंजलि ने सिद्ध कर दिया है कि प्राकृतिक जड़ी - बूटियों के माध्यम से सोरायसिस जैसे लाइलाज समझे जाने वाले रोग को भी ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पतंजलि के वैज्ञानिकों द्वारा चूहों के इमिक्विमोड और टीपीए इनड्यूस्ड सोरायसिस के दो अलग-अलग प्रीक्लीनिकल मॉडल को, सोरोग्रिट टैबलेट दी गई और दिव्य-तेल का उपयोग उनकी त्वचा पर किया गया, तो इसके सकारात्मक परिणाम मिले।
सुमिताभ.संजय
वार्ता
More News

त्रिशूर में आतिशबाजी दुर्घटना के बाद नियंत्रण कक्ष स्थापित

22 Apr 2026 | 12:06 AM

त्रिशूर, 21 अप्रैल (वार्ता) केरल के त्रिशूर में आतिशबाजी दुर्घटना के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने जनता को वास्तविक समय की जानकारी एवं आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।.

see more..

जनसंपर्क को लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ माना जाना चाहिए: मुरलीमोहन

21 Apr 2026 | 9:52 PM

तिरुपति, 21 अप्रैल (वार्ता) आंध्र प्रदेश में पुथलपट्टू के विधायक कलिकिरी मुरलीमोहन ने जनसंपर्क को लोकतंत्र के पांचवें स्तंभ के रूप में मान्यता दिये जाने पर बल देते हुए कहा है कि जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार थमा

21 Apr 2026 | 9:25 PM

कोलकाता, 21 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया।.

see more..

माकपा ने पश्चिम बंगाल में भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती को भाजपा की साजिश का संकेत बताया

21 Apr 2026 | 9:18 PM

कोलकाता, 21 अप्रैल (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान बंगाल में बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती एक 'दुर्भावनापूर्ण इरादे' का संकेत है।.

see more..