Saturday, Apr 11 2026 | Time 00:46 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कर्नाटक भाजपा ने पाकिस्तान के नक्शे को लेकर कांग्रेस की आलोचना की

बेंगलुरु 12 मई (वार्ता) कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के सोमवार को उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया जिसमें कथित तौर पर जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा दिखाया गया था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और राष्ट्र विरोधी आचरण का आरोप लगाया।
एक्स पर अब हटायी जा चुकी पोस्ट का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की आलोचना करना था, जिसे कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा पाकिस्तान को नयी वित्तीय सहायता देने से रोकने में ‘कूटनीतिक विफलता’करार दिया था।
पोस्ट के सामने आने के तुरंत बाद विवाद शुरू हो गया तथा भाजपा नेताओं ने विशेष रूप से आईएमएफ ऋण पर भारत की हालिया कूटनीतिक आपत्तियों के आलोक में पाकिस्तान के साथ सहानुभूति रखने और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया।
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया और पोस्ट को विश्वासघात बताया तथा आरोप लगाया कि पार्टी का आईटी सेल पाकिस्तानी आतंकवादियों के स्लीपर सेल की तरह काम कर रहा है।
श्री अशोक ने एक्स पर कहा, “कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा ट्वीट करके कर्नाटक कांग्रेस ने एक बार फिर पापी पाकिस्तान के प्रति अपनी पसंद का खुलासा किया है।” उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की आवश्यकता को कम करके आंकने वाले मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की पिछली टिप्पणियों पर भी निशाना साधा और कहा कि शुरू में पाकिस्तान के साथ शांति की वकालत करने वाले मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक आलोचना का सामना करने के बाद ही अपना रुख बदला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रकाशित शांति की अपील करने वाली कांग्रेस की पिछली सोशल मीडिया पोस्ट को भी सार्वजनिक आलोचना के बीच चुपचाप हटा दिया गया था।
अशोक
वार्ता
More News

मणिपुर के उखरूल बीएसएफ जवान शहीद; पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट पाबंदी बढ़ी

10 Apr 2026 | 10:20 PM

इम्फाल, 10 अप्रैल (वार्ता) मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार को दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी की चपेट में आने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना मोंगकोट चेफू इलाके में उस समय हुई जब बीएसएफ की टीम गश्त पर थी।.

see more..

तेलंगाना में महिलाएं ईंट इकाइयों का संचालन कर बढ़ा रही हैं आजीविका के अवसर

10 Apr 2026 | 10:04 PM

हैदराबाद, 10 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित ईंट निर्माण इकाइयों को भरपूर मदद दे रही है जिससे एक ओर जहां आजीविका के अवसर पैदा हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आवास निर्माण की पहलों को भी समर्थन मिल रहा है।.

see more..

गहिरमाथा तट पर बहकर आयी विशालकाय लुप्तप्राय व्हेल; वन विभाग जांच में जुटा

10 Apr 2026 | 9:51 PM

भुवनेश्वर, 10 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले मदली तट पर शुक्रवार को 32 फुट लंबी एक विशालकाय 'ब्रायड्स व्हेल' मृत अवस्था में पायी गयी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस विशाल स्तनपायी का वजन लगभग 10 टन है।.

see more..

केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारु कैंप के पास बर्फ आने से मार्ग अवरुद्ध

10 Apr 2026 | 9:30 PM

रुद्रप्रयाग, 10 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारु कैंप के पास ग्लेशियर क्षेत्र से अचानक बर्फ आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग का एक हिस्सा आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया।.

see more..

उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त गिरफ्तार

10 Apr 2026 | 9:24 PM

देहरादून, 10 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी कामयाबी में देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।.

see more..