Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना में सरस्वती पुष्करालु के छठे दिन त्रिवेणी संगम पर जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

कालेश्वरम, 20 मई (वार्ता) तेलंगाना के कालेश्वरम गांव में सरस्वती पुष्करालु के छठे दिन मंगलवार को त्रिवेणी संगम के तट पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए एकत्र हुए और पवित्र डुबकी लगायी।
इस दौरान, श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण के बीच भजन ‘कालेश्वर निवासोवा, कालेश्वर निरीक्षणम्, कालेश्वरस्य स्मरणम् सर्वपापा विनाशनम्’ का जप किया।
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पहुंचे तीर्थयात्री पूजा-अर्चना और पुष्कर अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं।
जिला कलेक्टर राहुल शर्मा ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते हुए प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने उपाय किये हैं। पुष्करा घाटों पर अवरोधक लगाए गए और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं एवं किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए लाइफगार्ड, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें, सिंगरेनी बचाव दल और नावों सहित बचाव कर्मियों को तैनात किया गया।
श्रद्धा, उप्रेती
वार्ता
More News

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 11:04 AM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था।.

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेंगे

16 Dec 2025 | 10:32 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।.

see more..

विशाखापत्तनम जासूसी मामला : एनआईए अदालत ने दो और आरोपियों को सजा सुनाई

15 Dec 2025 | 11:42 PM

नई दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े विशाखापत्तनम नेवी जासूसी मामले में दो और आरोपियों को पांच साल ग्यारह महीने और पंद्रह दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक दोषी ठहराए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी है।.

see more..

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोकी, राज्यपाल कुलाधिपति बने रहेंगे

15 Dec 2025 | 10:47 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं होगा, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित दो संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोक दी है।.

see more..

इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता

15 Dec 2025 | 10:29 PM

त्रिशूर, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल में वर्ष 2017 में अभिनेत्री यौन उत्पीड़न को लेकर अभी हाल ही में अदालत के आए फैसले पर टिप्पणी करते हुए पीडि़ता ने कहा कि इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता। उनकी यह टिप्पणी यौन उत्पीड़न का साजिश रचने वाले मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के संदर्भ में आई है। .

see more..