Friday, Jan 23 2026 | Time 03:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अमृत ​​भारत के तहत आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन होगा 22 मई को

तिरुवनंतपुरम 21 मई (वार्ता) केरल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित चिरायिनकीझू और वडकारा में नए आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन 22 मई को होगा।
चिरायिनकीझू में 12 करोड़ रुपये और वडकारा में 22 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, इन उन्नत स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने, कनेक्टिविटी में सुधार करने और राज्य के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन की गई उन्नत सुविधाएं हैं।
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “नरेन्द्र मोदी सरकार आधुनिक रेलवे स्टेशनों, नए रेलवे ओवरब्रिज और वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से राज्य के रेल बुनियादी ढांचे के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है। जो 'विकासित केरलम' के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा है।”
सोनिया, उप्रेती
वार्ता
More News

दीमापुर में 26 जनवरी को ड्रोन, आरपीए पर प्रतिबंध

22 Jan 2026 | 11:03 PM

दीमापुर, 22 जनवरी (वार्ता) नागालैंड में दीमापुर पुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने अधिकार क्षेत्र में ड्रोन और रिमोट से चलने वाले विमान (आरपीए) के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।.

see more..

मेघालय कांग्रेस ने मनरेगा को खत्म करने का किया विरोध

22 Jan 2026 | 10:56 PM

शिलांग, 22 जनवरी (वार्ता) मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह वीबी-जीआरएएमजी योजना लाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया।.

see more..

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के राज्यपालों पर स्टालिन ने साधा निशाना

22 Jan 2026 | 9:52 PM

चेन्नई, 22 जनवरी (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने नए साल के पहले विधानसभा सत्र के दौरान अपने-अपने राज्य सरकारों द्वारा तैयार भाषण न पढ़ने के लिए गुरुवार को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के राज्यपालों पर तमकर निशाना साधा और कहा कि उनका रवैया स्पष्ट और जानबूझकर है। .

see more..

हरिद्वार में बसंत पंचमी स्नान के लिए व्यापक यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

22 Jan 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 22 जनवरी (वार्ता) हरिद्वार में बसंत पंचमी स्नान पर्व (23 जनवरी 2026) के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने शहर में यातायात दबाव कम करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह प्लान 22 जनवरी की रात्रि 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।.

see more..

शिवराज ने कर्नाटक विधानसभा विवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला

22 Jan 2026 | 9:48 PM

बेंगलुरु, 22 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक विधानसभा में राज्यपाल के संबोधन में बाधा डालने पर गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और लोकतांत्रिक मानदंडों को नष्ट करने, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने तथा भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए विधायिका के इस्तेमाल का आरोप लगाया।.

see more..