Thursday, Jan 15 2026 | Time 01:07 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सत्तारूढ़ टीएमसी ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव किया पेश

कोलकाता, 10 जून (वार्ता) सदन के बाहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ मंगलवार को चार मंत्रियों ने संयुक्त रूप से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, शोवंदेब चटर्जी, अरूप बायोस्वास और इंद्रनील सेन ने संयुक्त रूप से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया और शाम को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को सौंप दिया। इस मुद्दे पर स्पीकर द्वारा बुधवार को अपनी राय पेश किए जाने की उम्मीद है।
विशेषाधिकार प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि अधिकारी ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की प्रशंसा करने के प्रस्ताव के दौरान “पाकिस्तान की ओर से बात की थी”।
अध्यक्ष ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा और सराहना करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था।
सैनी
वार्ता
More News

तेलंगाना में नकली मेहंदी यूनिट का भंडाफोड़, आठ लाख का स्टॉक जब्त

14 Jan 2026 | 10:32 PM

हैदराबाद, 14 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना में पुलिस ने एक नामी गिरामी मेहंदी ब्रांड के नकली कोन बनाने और सप्लाई करने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ कर मशीनरी और लगभग आठ लाख रुपये का नकली स्टॉक जब्त किया है। .

see more..

आरोपी को बचाने के आरोप में महिला एसआई निलंबित

14 Jan 2026 | 10:27 PM

नैनीताल, 14 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने बुधवार को लालकुआं थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) को कथित रूप से शिकायतकर्ता को धमकाने और आरोपी को बचाने के लिए कथित पक्षपातपूर्ण जांच के आरोप में निलंबित कर दिया है।.

see more..

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल

14 Jan 2026 | 10:26 PM

देहरादून 14 जनवरी (वार्ता) नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है।.

see more..

पीसीएलवी-सी62 रॉकेट में विस्फोट नहीं, तीसरा स्टेज फेल होने के बाद भी ज़मीन पर साबुत गिरा : पूर्व इसरो अधिकारी

14 Jan 2026 | 8:52 PM

चेन्नई, 14 जनवरी (वार्ता) बीते सोमवार अपने उड़ान पथ से भटके भारतीय रॉकेट पीएसएलवी-सी62 का तीसरा चरण भले ही असफल रहा हो, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसमें विस्फोट नहीं हुआ और नीचे गिरने के समय वह साबुत था। .

see more..

वैश्विक मानक स्थापित करती है भारत की चुनाव प्रणाली : ब्रसेल्स में बोले तेलंगाना के मुख्य चुनाव आयुक्त

14 Jan 2026 | 8:34 PM

ब्रसेल्स/हैदराबाद, 14 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सी. सुदर्शन रेड्डी ने बुधवार को ब्रसेल्स में वरिष्ठ यूरोपीय अधिकारियों से कहा कि भारत ने दुनिया की सबसे पारदर्शी और कानूनी रूप से मजबूत चुनाव प्रबंधन प्रणाली बनाई है जो पैमाने, विश्वसनीयता और कानूनी ताकत के मामले में एक वैश्विक मानक स्थापित करती है। .

see more..