Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:06 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल विधानसभा में सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ सुनाया जा सकता है फैसला

कोलकाता, 11 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी बुधवार को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ फैसला सुना सकते हैं।
विधानसभा सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के चार मंत्रियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्रियों चंद्रिमा भट्टाचार्य, शोभनदेब चटर्जी, अरूप विश्वास और इंद्रनील सेन ने मंगलवार शाम श्री अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। नंदीग्राम विधायक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सदन के बाहर 'अपमानजनक और झूठे' बयान देकर विधानसभा आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्टि की कि उन्हें श्री अधिकारी का विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव मिला है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने सदन में पाकिस्तान के पक्ष में बात की है। यह मामला आज चर्चा के लिए रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार श्री अधिकारी को निलंबित किया जा सकता है। फरवरी में भी उन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी को लेकर एक महीने के लिए निलंबित किया गया था।
श्रद्धा,आशा
वार्ता
More News

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी उप्पल को देंगे 1,511 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

07 Jun 2026 | 12:47 PM

हैदराबाद, 07 जून (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम उप्पल का दौरा कर वहां 1,511 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।.

see more..

उद्यम सुरक्षा और एमएसएमई जोखिम-निवारण पर वैश्विक एसएमई बैठक की मेजबानी करेगा कोच्चि

07 Jun 2026 | 12:28 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के प्रभाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों पर बढ़ती चिंताओं के बीच, लघु उद्यम एवं विकास संस्थान (आईएसईडी) 24 जून को कोच्चि में 'वैश्विक एसएमई दिवस बैठक' की मेजबानी करेगा। इस बैठक का मुख्य विषय "उद्यम सुरक्षा' और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के समक्ष चुनौतियों से निपटना है।.

see more..

केरल : कदुथुरुथी को पहला पूर्ण रूप से एआई-साक्षर विधानसभा क्षेत्र बनाने के मकसद से शुरू हुई एआई-आईकेएएम परियोजना

07 Jun 2026 | 12:24 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) आम आदमी तक आधुनिक तकनीक की असीम संभावनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को कदुथुरुथी विधानसभा क्षेत्र में एआई-आईकेएएम परियोजना की शुरुआत की गयी है। इमैनुएल फाउंडेशन संचालित यह परियोजना शत-प्रतिशत एआई साक्षरता हासिल करने का अभियान है।.

see more..

केरल : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पर्यावरणविद् को सरकार के हरित एजेंडे से बंधी उम्मीद

07 Jun 2026 | 12:15 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 जून (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता श्रीधर राधाकृष्णन ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूलन के प्रति नयी सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर मुलाकात की है।.

see more..

जिला कार्यालय पौड़ी में 11 जून को लगेगा विशेष आधार नामांकन शिविर

07 Jun 2026 | 11:49 AM

पौड़ी, 07 जून (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी जिला कार्यालय में 11 जून को आधार कार्ड से वंचित पात्र नागरिकों को आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। .

see more..