Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


काकीनाडा में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

काकीनाडा, 12 जून (वार्ता) काकीनाडा में एक बहुमंजिला निर्माणाधीन अपार्टमेंट पर काम करते समय गुरुवार को लकड़ी के तख्ते से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री को पास के एक कॉर्पोरेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
एपी बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स यूनियन ने अपार्टमेंट के सामने धरना दिया और बिल्डर से मृतक राजमिस्त्री पेराबाथुला श्रीनिवास (32) के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
यूनियन सचिव थोकला प्रसाद ने बिल्डर को अस्पताल से राजमिस्त्री का शव लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
सैनी
वार्ता
More News

पश्चिम बंगाल: पानागढ़ में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

10 Jun 2026 | 7:52 PM

दुर्गापुर, 10 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में पानागढ़ स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारण रेल यातायात बाधित हुआ और वहां स्थित एक रेल फाटक लगभग दो घंटे तक बंद रहा।.

see more..

वाहन में आगजनी और गाली-गलौच के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:52 PM

टिहरी, 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी में कोतवाली चम्बा पुलिस ने बुधवार को वाहन में आगजनी और अभद्रता के मामले का खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।.

see more..

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की चपेट में आए वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

10 Jun 2026 | 7:47 PM

ईटानगर, 10 जून (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में बुधवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आकर एक वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

मेदिगड्डा बैराज का जीर्णोद्धार 2027 गर्मियों तक होगा पूरा: उत्तम कुमार रेड्डी

10 Jun 2026 | 7:46 PM

हैदराबाद, 10 जून (वार्ता) तेलंगाना के सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री कैप्टन एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने बुधवार को घोषणा की कि मेदिगड्डा बैराज और कालेश्वरम परियोजना के तहत आने वाले अन्य बैराजों का जीर्णोद्धार गर्मियों के मौसम 2027 तक पूरा कर इन संरचनाओं को फिर से चालू कर दिया जाएगा।.

see more..

ऋषिकेश के लिए 313 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी

10 Jun 2026 | 7:45 PM

ऋषिकेश, 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड में नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान ने बुधवार को कहा है कि शहर के चौमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखे गए मांग पत्र पर राज्य सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।.

see more..