Thursday, May 14 2026 | Time 22:10 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शाह ने धामी को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

नयी दिल्ली/देहरादून, 17 जून (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पेश सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
श्री धामी ने नयी दिल्ली में मंगलवार को श्री शाह से भेंट कर, राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत, केंद्रीय मंत्री से देहरादून में ‘साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना के लिए 63.60 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति का अनुरोध किया है। यह सेंटर डिजिटल अपराधों की रोकथाम, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, साइबर फोरेंसिक और आधुनिक संसाधनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्री धामी ने राज्य की विद्युत अधोसंरचना को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति पर चर्चा करते हुए विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण परिसंपत्तियों को एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के तहत क्षतिपूर्ति के दायरे में लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक प्रभावी व सशक्त होगा। उन्होंने सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार के प्रस्ताव पर 150.16 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य ने 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे गर्व का विषय बताते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए ‘उत्तराखण्ड निवेश उत्सव’ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसे पंतनगर-रुद्रपुर के औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने श्री शाह को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने श्री धामी के सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सुमिताभ.संजय
वार्ता
More News

गंगा में नहाते समय दिल्ली का किशोर डूबा, सर्च अभियान जारी

14 May 2026 | 9:37 PM

मुनिकीरेती, 14 मई (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जनपद के पांडु पत्थर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम गंगा नदी में नहाते समय एक 16 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह जाने से अफरा-तफरी मच गई। .

see more..

रामनगर के ‘कोसी कैफे होमस्टे’ पर कार्रवाई, पंजीकरण निरस्त

14 May 2026 | 9:02 PM

रामनगर, 14 मई (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में कथित रूप से संदिग्ध गतिविधियों के संलिप्त कोसी कैफे होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंजीकरण निरस्त कर सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।.

see more..

मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

14 May 2026 | 8:53 PM

रायपुर, 14 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों की जनोन्मुखी और महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। .

see more..

सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़के विधायक काज़ी निजामुद्दीन

14 May 2026 | 8:43 PM

हरिद्वार, 14 मई (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में गुरुवार को कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां उजागर हो गईं। अस्पताल में फैली अव्यवस्था और लापरवाही को देखकर विधायक ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।.

see more..

वनाधिकार के दावे सुने बिना नहीं हटाये जा सकेंगे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वनवासी

14 May 2026 | 8:28 PM

नैनीताल, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के तहत ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में रह रहे वनवासियों के मामले में गुरूवार को महत्वपूर्ण निर्णय जारी करते हुए कहा कि वनाधिकार के दावे निस्तारित किये बिना वनवासियों को वहां से हटाया नहीं जाये। .

see more..