Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नैनीताल का ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव 28 अगस्त से

नैनीताल, 17 जून (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव 28 अगस्त से पांच सितम्बर तक मनाया जायेगा।
श्री राम सेवक सभा की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सभा अध्यक्ष मनोज साह के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी नंदा महोत्सव को भव्य तरीके से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राम सेवक सभा की बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष नंदा महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होगा और पांच सितम्बर तक चलेगा।
बैठक में सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि रामलीला महोत्सव पर भी विचार किया गया और रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से शुरू होगा और दो अक्टूबर दशहरा तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि श्री राम सेवक सभा द्वारा 1926 से श्री नंदा देवी महोत्सव का आयोजन जबकि 1918 से श्री राम लीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस बैठक में अध्यक्ष मनोज साह के अलावा उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बलवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपसचिव राजेंद्र बिष्ट कोषाध्यक्ष विमल साह, पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
रवीन्द्र.संजय
वार्ता
More News

पुश्ता ढहने से कई मकान क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल

12 Jul 2026 | 10:11 AM

देहरादून 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को देहरादून के पथरिया पीर क्षेत्र में नाले पर बना पुश्ता ढह जाने से वहां बने कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये। जबकि मकान के मलबे में दबने से एक महिला घायल हो गई। .

see more..

पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष रिताब्रता खेमे की बैठक में पहुंचे, नेतृत्व ने दूरी बनायी

12 Jul 2026 | 12:39 AM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म तथा हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) से पूछताछ के बाद और हाल ही में लॉटरी से जुड़े मामले में नाम आने के बाद से लोगों की नजर से दूर रहे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष शनिवार को श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी तृणमूल कांग्रेस गुट की बैठक में अचानक पहुंचे।.

see more..

ऋतब्रत खेमे ने समानांतर तृणमूल कांग्रेस संगठन का किया विस्तार

12 Jul 2026 | 12:26 AM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही तृणमूल कांग्रेस गुट ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में अपने समानांतर संगठनात्मक ढांचे के हिस्से के रूप में 17 जिला अध्यक्षों और पार्टी प्रवक्ताओं के पैनल की घोषणा करके ममता बनर्जी के नेतृत्व के लिए अपनी चुनौती बढ़ा दी है।.

see more..

दिग्गज गायिका और 'द नाइटइंगेल ऑफ साउथ इंडिया' एस. जानकी का मैसूरु में निधन

11 Jul 2026 | 11:46 PM

चेन्नई, 11 जुलाई (वार्ता) अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली और 'द नाइटइंगेल ऑफ साउथ इंडिया' के नाम से मशहूर दिग्गज पार्श्व गायिका एस जानकी का शनिवार रात कर्नाटक के मैसूरु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। .

see more..

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने राज्य को उद्योग-अनुकूल बताया, बेरोजगारी को बताया सबसे बड़ी चुनौती

11 Jul 2026 | 11:42 PM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को देश-दुनिया के उद्योगपतियों और कारोबारियों के सामने राज्य को एक बड़े निवेश गंतव्य के रूप में पेश किया। .

see more..