Wednesday, May 20 2026 | Time 06:08 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रंगारेड्डी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 300 दिव्यांगजन शामिल होंगे

हैदराबाद, 19 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी शनिवार को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कान्हा वेलनेस सेंटर में 3000 से अधिक दिव्यांगजन योग करके अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीआईडी) सिकंदराबाद द्वारा आयोजित किया जाएगा।
ये दिव्यांगजन 16 श्रेणियों से हैं जिसमें नेत्रहीन, वधिर, चलने-फिरने में अक्षम, बौद्धिक और विकास के तौर पर विकलांग, ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, थैलेसीमिया, कुष्ठ रोग, बौनापन, कम दृष्टि, बहु विकलांगता, मानसिक बीमारी, मांसपेशियों की दुर्बलता, भाषण एवं भाषा और सिकल सेल रोग से ग्रसित दिव्यांगजन शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश भर से विभिन्न विकलांगताओं वाले दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) को आमंत्रित कर रहा है।
नवनी, मधुकांत
वार्ता
More News

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी की पार्थिव देह का हरिद्वार में होगा अन्तिम संस्कार

19 May 2026 | 11:42 PM

देहरादून 19 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सेवानिवृत मेजर जनरल भुवन चन्द खंडूरी का अन्तिम संस्कार बुधवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर होगा। उससे पहले पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए प्रात: साढ़े दस बजे से भारतीय जनता पार्टी के बलवीर मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर ले जाया जायेगा।.

see more..

तमिलनाडु में गुरुवार को कैबिनेट विस्तार की संभावना

19 May 2026 | 11:17 PM

चेन्नई, 19 मई (वार्ता) तमिलनाडु में गुरूवार को मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है। इस विस्तार के साथ ही उनकी नयी सहयोगी बनी कांग्रेस छह दशक बाद सरकार में शामिल होगी। इस विस्तार के साथ ही यह तमिलनाडु की पहली गठबंधन सरकार होगी, जो शासन व्यवस्था में एक नये तरह के गठबंधन युग की शुरुआत करेगी। .

see more..

जबरन वसूली और डकैती की साजिश के आरोपों में पूरे बंगाल से तृणमूल नेता और सहयोगी गिरफ्तार

19 May 2026 | 10:06 PM

कोलकाता, 19 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से पिछले दो दिनों के भीतर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और पार्टी के करीबियों की सिलसिलेवार गिरफ्तारियों से राज्य में एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है वहीं इस कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रशासन पर राजनीति से प्रेरित होकर दमनकारी कदम उठाने का आरोप लगाया है।.

see more..

हरिद्वार में बाघ की हत्या से सनसनी, जहर देकर मारने के बाद काटे गए पंजे

19 May 2026 | 10:00 PM

हरिद्वार, 19 मई (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार इलाके के श्यामपुर वन क्षेत्र से वन्यजीव अपराध का मंगलवार को एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सजनपुर बीट में करीब दो साल के एक नर बाघ को जहर देकर मार डाला गया। इतना ही नहीं, शिकारियों ने बाघ के चारों पंजे भी काट लिए। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।.

see more..

बंगाल : व्यापार मंडल ने फरक्का पुल को चालू करने के लिए केंद्र को लिखा पत्र

19 May 2026 | 9:19 PM

सिलीगुड़ी, 19 मई (वार्ता) गंगा नदी पर नवनिर्मित दूसरे फरक्का पुल के खुलने में हो रही देरी और लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम पर चिंता जताते हुए 'मालदा मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' के अध्यक्ष उज्ज्वल साहा ने इसे तुरंत चालू करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।.

see more..