Friday, Mar 6 2026 | Time 20:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आर्य ने पौधारोपण के नाम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नैनीताल, 19 जून (वार्ता) उत्तराखंड के कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य वन विभाग में पौधारोपण के नाम पर बड़े घोटाला की आशंका जताई है।
श्री आर्य ने गुरुवार को यहां देहरादून और मसूरी वन प्रभाग में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दस गुना अधिक खर्च पर पौधारोपण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
श्री आर्य ने कहा कि देहरादून और मसूरी में वन महकमे की ओर से मियावाकी पद्धति से पौधारोपण का प्रस्ताव तैयार किया गया। देहरादून के कालसी में वर्ष 2020 में इसी पद्धति से पौधे लगाये थे और उस समय 11.86 लाख प्रति हेक्टेअर खर्च आया था लेकिन देहरादून के झाझरा में 52.40 लाख रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से पौधारोपण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कालसी प्रोजेक्ट में 10 रूपये प्रति पौधा की दर से अनुमानित खर्च था जबकि झाझरा में यह 100 रूपये प्रति पौधा का प्रस्ताव है। यहां 18333 पौधों के लिये 18.33 लाख रूपये खर्च का प्रस्ताव है।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि मसूरी वन प्रभाग में भी पांच वर्षों के लिये पौधारोपण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसकी लागत 4.26 करोड़ बतायी गयी है। पौधारोपण छह रेंजों में कुल छह हेक्टेयर भूमि में होना है। यहां 4.26 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मसूरी के लिये तैयार प्रस्ताव में यह तक नहीं बताया गया है कि कौन कौन सी स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाये जायेंगे जो कि मूलभूत शर्त है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वन विभाग के पास स्वयं की तकनीक के साथ सक्षम नर्सरी मौजूद है तो फिर इतनी ऊंची दरों पर बाहर से पौधों का प्रस्ताव क्यों दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें गहरे भ्रष्टाचार की बू आती है।
रवीन्द्र.संजय
वार्ता
More News

दलित कल्याण हमारी मुख्य प्राथमिकता: टीपीसीसी एससी सेल प्रमुख सत्यानारायण

06 Mar 2026 | 8:35 PM

हैदराबाद, 06 मार्च (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कवमपल्ली सत्यनारायण ने कहा कि दलित कल्याण और संगठन को मजबूत करना विभाग की मुख्य प्राथमिकताएं होंगी।.

see more..

ममता के विरोध प्रदर्शन के बीच विक्टोरिया मेमोरियल में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी की गई

06 Mar 2026 | 8:34 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल के अधिकारियों को शुक्रवार को ईमेल एवं पत्र के माध्यम से बम की धमकी मिलने के बाद इस प्रतिष्ठित स्मारक पर तत्काल सुरक्षा कड़ी की गई।.

see more..

चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ के दौरे के बाद बंगाल चुनाव की तारीखों की घोषणा संभव, मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिये संकेत

06 Mar 2026 | 8:30 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ के राज्य के दौरे के बाद की जा सकती है।.

see more..

जोशी ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में पोस्ट बजट वेबिनार में वर्चुअल माध्यम से लिया हिस्सा

06 Mar 2026 | 8:27 PM

देहरादून, 06 मार्च(वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के राजकीय उद्यान सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।.

see more..

स्टालिन ने 2030 तक राज्य के विकास रोडमैप का किया अनावरण

06 Mar 2026 | 8:06 PM

चेन्नई, 06 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक)अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने राज्य के विकास के लिये अगले पांच वर्षों के रोडमैप का अनावरण करते हुए कहा है कि वर्ष 2030 तक तमिलनाडु को एक लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है।.

see more..