Tuesday, May 12 2026 | Time 19:02 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए किया जाएगा फलदार पौधों का रोपण : धामी

नैनीताल, 06 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को दूर करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस मानसून काल में सरकार ने प्रदेश के सभी 40 वन प्रभागों में फलदार पौधारोपण करने का निर्णय लिया है।

श्री धामी ने आज रामनगर स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में सुबह-सुबह कार्बेट सफारी का आनंद लिया। इसके पश्चात् उन्होंने कहा कि इस मानसून काल में वन विभाग के सभी डिवीजनों में विभिन्न प्रकार के फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे। ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े और उन्हें जंगल में ही उनका भोजन मिल सके।

उन्होंने स्थित रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस सेंटर में वर्तमान में 11 बाघ तथा 13 तेंदुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू सेंटर को और अधिक विकसित करने हेतु केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब कार्बेट का फाटो जोन 12 महीने पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियां संचालित हो रही हैं। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। गत वर्षों में यहां 25 करोड़ से अधिक का रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंग्लिंग, राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन के अनेक मार्ग और अधिक संख्या में खुलेंगे।

इस दौरान विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, एसपी प्रहलाद नारायण मीणा, निदेशक कॉर्बेट रिजर्व डॉ साकेत बडोला आदि मौजूद रहे।

रवीन्द्र.अभय

वार्ता
More News

असम में तीसरी बार भाजपा सरकार, सरमा बने दूसरी बार मुख्यमंत्री

12 May 2026 | 6:45 PM

गुवाहाटी 12 मई (वार्ता) असम में डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ ली। .

see more..

हरिद्वार में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

12 May 2026 | 6:39 PM

हरिद्वार, 12 मई, (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंगर्गत मंगलौर पुलिस ने मंगलवार को एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रकम निकालने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया और एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड तथा 10,710 रुपये नकद बरामद किए हैं।.

see more..

केंद्र नीट पेपर लीक पर दे जवाब: ओवैसी

12 May 2026 | 6:37 PM

हैदराबाद, 12 मई (वार्ता) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईए) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था की असली हालत छिपाने, ईंधन की बढती कीमतों, विदेशी निवेश के बाहर जाने और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।.

see more..

ऋषिकेश एम्स में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

12 May 2026 | 6:33 PM

ऋषिकेश, 12 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मंगलवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने नर्सिंग पेशे से जुड़े कर्मचारियों की सेवा भावना, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की।.

see more..

हरिद्वार के लक्सर में चोरी की वारदात में दो आरोपी नकदी, जेवरात सहित गिरफ्तार

12 May 2026 | 6:29 PM

हरिद्वार, 12 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की कोतवाली लक्सर पुलिस ने मंगलवार को सुल्तानपुर क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और जेवरात बरामद कि, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।.

see more..