Wednesday, Aug 19 2026 | Time 07:24 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


श्रीनगर हवाई अड्डे पर सेना के अधिकारी ने चार कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा

श्रीनगर, तीन अगस्त (वार्ता) श्रीनगर में हवाई अड्डे पर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा एक निजी एयरलाइंस के चार कर्मचारियों को कथित तौर पर बुरी तरह पीटने की घटना के प्रकाश में आने के बाद एयरलाइंस ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर मामले में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
एयरलाइंस स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर में तैनात एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने 26 जुलाई को श्रीनगर हवाई अड्डे पर उसके चार कर्मचारियों पर कथित तौर पर तब हमला बोल दिया जब उन्होंने सामान के किराए के भुगतान का अनुरोध किया। इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है और नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री का नाम काली सूची (नो-फ्लाई) में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उन्होंने आगे कहा, "हमने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी देकर यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।" एयरलाइंस ने कहा कि उसने घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल करके पुलिस को सौंप दिया है और वह इस मामले की पूरी कानूनी और नियामकीय जाँच पर जोर देगी।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी ने श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एसजी -386 के बोर्डिंग गेट पर तैनात एयरलाइंस के चार कर्मचारियों को इतना पीटा कि एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और उसके जबड़े में गंभीर चोटें आईं। जब दूसरे कर्मचारी उसे बचाने आए तो अधिकारी ने उन्हें भी पीटा।
उन्होंने कहा, "घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है।"उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी के सामान का वजन 16 किलोग्राम था जबकि मुसाफिरों को केवल सात किलोग्राम ले जाने की इजाजत है। प्रवक्ता ने कहा, "जब उनको विनम्रतापूर्वक इस बारे में बताया गया और लागू शुल्क का भुगतान के लिए कहा गया, तो यात्री ने इनकार कर दिया और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही जबरन एयरोब्रिज में प्रवेश कर गया। यह विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन था।"
प्रवक्ता ने कहा, "सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने उसे वापस गेट तक पहुँचाया।" सेना ने अभी तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

उत्तराखंड के गुप्तकाशी में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक खाई में गिरने से घायल

18 Aug 2026 | 11:25 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।एसडीआरएफ प्रवक्ता ने मंगलवार देर शाम बताया कि आज शाम 06:35 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा गुप्तकाशी मार्ग पर भैंसारी के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन एवं 108 एंबुलेंस को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। राहत एवं बचाव.

see more..

ओडिशा पुलिस ने नशा-मुक्त समाज बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

18 Aug 2026 | 11:22 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा पुलिस ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मंगलवार को कटक स्थित पुलिस मुख्यालय और राज्य के सभी 35 पुलिस जिलों के सभी पुलिस स्टेशनों और जिला पुलिस कार्यालयों में नशा-मुक्त समाज बनाने और नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। .

see more..

मेहर गांव में पहाड़ से मलवे में दबे मकान से तीनाें शव बरामद

18 Aug 2026 | 11:10 PM

देहरादून, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला अन्तर्गत सतपुली के मेहर गाँव में मंगलवार सुबह पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त एक मकान में दबे तीनों शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और दो वर्षीय बच्चे का शव है।राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने देर शाम बताया कि आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी गढ़वाल से मेहर गांव में एक मकान ढहने तथा उसके मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सतपुली पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल गई। जिसने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थान.

see more..

माझी ने ओडिशा में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज का किया ऐलान

18 Aug 2026 | 10:15 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के सहायता पैकेज का ऐलान किया। .

see more..

पश्चिम बंगाल में गंगा के ताजा कटाव से माणिकचक में दहशत

18 Aug 2026 | 9:04 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा के किनारे ताजा कटाव से माणिकचक क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गयी है। नदी के तट के आस-पास की जमीन के बड़े पैमाने पर बहते पानी में समाने की वजह से स्थानीय लोग अपनी और अपने घरों की सुरक्षा के लिए परेशान हैं।.

see more..