Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:03 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


महिला स्वयं सहायता समूह ने लगाए स्टाल, धामी ने किया अवलोकन

देहरादून, 04 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय परिसर में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ किया एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबन्धन त्योहार के लिए लगाये स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर श्री धामी को विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी भी बाँधी।
मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वरोजगार, महिला स्वालम्बन, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प में किये जा कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओ ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मातृशक्ति को अवसर, संसाधन और सहयोग मिले तो वो न केवल स्वयं को सशक्त बना सकती है, बल्कि अपने परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आप सभी ने जो आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, वो उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की 1 लाख 63 हजार से अधिक बहनों ने 'लखपति दीदी' बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया इतिहास रचा है। हमारी सरकार ने मातृशक्ति द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बिक्री के लिए भी एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित किया है जिसके अंर्तगत जहां एक ओर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग के लिए 49 ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उद्यमी महिलाये उपस्थित थी।
सुमिताभ.संजय
वार्ता
More News

टीएमसी उम्मीदवार का भाजपा प्रतिद्वंद्वी के घर जाने को गुपचुप समझौता बताया विपक्ष ने

14 Apr 2026 | 8:58 PM

कोलकाता, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह भांगर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शौकत मोल्ला का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जयंत गायेन के घर जाने को अन्य विपक्षी दलों ने दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक 'गुपचुप समझौता' बताया है। .

see more..

मोदी ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और जनता से जुड़े सवालों को नजरअंदाज किया-गोदियाल

14 Apr 2026 | 8:57 PM

देहरादून 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून दौरे पर अपने संबोधन में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और जनता से जुड़े सवालों को पूरी तरह नजरअंदाज किया।.

see more..

मोथाबारी हिंसा में गिरफ्तार तीन लोग कोलकाता में एनआईए की विशेष अदालत में पेश

14 Apr 2026 | 8:53 PM

कोलकाता, 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों को अपमानित करने, उन्हें बंधक बनाने और हमला करने के तीन आरोपियों को मंगलवार को यहां बैंकशाल कोर्ट कंप्लेक्स में एक विशेष एनआईए अदालत के सामने पेश किया।.

see more..

प्रियरंजन दासमुंशी को याद कर भावुक हुए राहुल

14 Apr 2026 | 8:52 PM

रायगंज, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के रायगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उस समय भावुक नजर आए जब उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी को उनके गृह क्षेत्र में याद किया।.

see more..

रेवंत ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाने के मुद्दे पर आम सहमति बनाने की मोदी से की अपील

14 Apr 2026 | 8:29 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा सीटों में प्रस्तावित वृद्धि पर राष्ट्रीय सहमति बनाने की मांग की है और महिलाओं के लिए आरक्षण को परिसीमन से जोड़े बिना, तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने का आग्रह किया है।.

see more..