Friday, Mar 6 2026 | Time 14:03 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के भतीजे को बनाया लोकसभा में पार्टी का नेता

कोलकाता/दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के बीच बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए पिछली तीन लोकसभा से पार्टी के सदन के नेता रहे सुदीप बंद्योपाध्याय को हटाकर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को पार्टी का नया नेता नियुक्त किया है।
पार्टी में इसके साथ ही लोकसभा में अपने मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी को भी हटा दिया है और उनकी जगह
वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी का नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी की तेज तर्रार नेता श्री बनर्जी ने तत्काल मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह निर्णय पार्टी नेता ममता बनर्जी की अध्यक्षता में पार्टी के सांसदों की वर्चुअल बैठक के बाद लिया है। मानसून सत्र के कारण पार्टी की ज्यादातर सदस्य इस समय दिल्ली में मौजूद है इसलिए सुश्री ममता बनर्जी को वर्चुअल बैठक लेनी पड़ी।
सुश्री ममता बनर्जी ने फैसले की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा , “मैंने आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पार्टी सांसदों के साथ एक वर्चुअल बैठक बुलाई। यह देखते हुए कि लोकसभा में पार्टी नेता सुदीप बंद्योपाध्याय अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है, सांसदों ने सर्वसम्मति से अभिषेक बनर्जी को लोकसभा में नेता के नेता के रूप में पार्टी का नेतृत्व करने की ज़िम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। श्री बनर्जी पार्टी नेता सुदीप दा के स्वस्थ होने तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे।”
उन्होंने आगे लिखा,“हम सुदीप दा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और संसदीय कार्यवाही के उनके अनुभव और गहन ज्ञान से समृद्ध उनके निरंतर मार्गदर्शन की आशा करते हैं।”
चार बार की सांसद कल्याण बनर्जी ने इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त करती हुए कहा, “पार्टी अनुशासनहीनता करने और संसद में कम उपस्थित रहने वाले लोगों को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा रही है। मैंने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि 'दीदी' (ममता बनर्जी) ने वर्चुअल मीटिंग के दौरान कहा था कि पार्टी सांसदों के बीच समन्वय की कमी है। दोष मुझ पर है, इसलिए मैंने पद छोड़ने का फैसला किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “कुछ ही मिनट पहले अभिषेक बनर्जी ने मुझे फोन किया और कहा कि मुझे कुछ और दिन काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सात अगस्त को मुझसे मिलेंगे और बात करेंगे।”
अभिनव अशोक
वार्ता
More News

चम्पावत में बनेगा आधुनिक सिटी सेंटर, 62.33 करोड़ रुपये मंजूर

06 Mar 2026 | 1:49 PM

चम्पावत, 06 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के चंम्पावत में जल्द ही आधुनिक सिटी सेंटर का निर्माण किया जायेगा। प्रदेश सरकार ने सिटी सेंटर के लिए 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।.

see more..

पिथौरागढ़ में टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत

06 Mar 2026 | 1:46 PM

पिथौरागढ़, 06 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को एक टिपर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाल लिया है।.

see more..

टिहरी लेक फेस्टिवल 'हिमालयन-O₂ 2026' में शामिल हुए धामी, टिहरी लेक बन रही पर्यटन का बड़ा आकर्षण

06 Mar 2026 | 1:18 PM

नयी टिहरी 06 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में शुक्रवार से आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल 'हिमालयन-O₂ 2026' में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और टिहरी झील क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।.

see more..

ओडिशा, झारखंड से 200 न्यायाधीश पश्चिम बंगाल में एसआईआर के लिए नौ मार्च से संभालेंगे कार्यभार

06 Mar 2026 | 1:14 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में विसंगतियों को दूर करने में सहायता के लिये ओडिशा और झारखंड के लगभग 200 न्यायाधीश इस सप्ताह यहां पहुंचेंगे।.

see more..

कॉनराड संगमा और अन्य के खिलाफ अवैध भूमि पट्टा वितरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

06 Mar 2026 | 12:52 PM

शिलांग, 06 मार्च (वार्ता) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, पश्चिमी गारो हिल्स के जिलाधिकारी विभोर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ अखिंग क्षेत्र में कथित तौर पर भूमि पट्टों के अवैध वितरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।.

see more..