Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:55 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


त्रिपुरा में बचाव अभियान में देरी के कारण ट्रक ड्राइवर की मौत, एसडीएम निलंबित

अगरतला, 7 अगस्त(वार्ता) त्रिपुरा सरकार ने 5 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर एक ट्रक दुर्घटना के लगभग सात घंटे बाद तक ट्रक के केबिन में फंसे रहने के कारण ट्रक ड्राइवर की मौत के मामले में तेलियामुरा के एसडीएम को निलंबित कर दिया और खोवाई के जिला अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुख्यमंत्री ड़ॉ. मानिक साह ने स्वीकार किया कि खोवाई जिले में चकमाघाट पर आधी रात के बाद 2.30 बजे हुई दुर्घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान प्रशासनिक इंतजामों में कई गंभीर खामियां सामने आई है। उत्तरी त्रिपुरा में कंचनपुर में सीमेंट से लदा ट्रक सड़क के किनारे एक ट्रक से टकरा गया था जिसकी वजह से 26 वर्ष के मिहीर लाल देबनाथ ट्रक के केबिन में फंस गया। आपदा प्रतिक्रिया दल की मौजूदगी के बावजूद खराब बचाव उपकरण के कारण बचाव कार्य में कथित रुप से देरी हुई जिसके कारण ड्राइवर की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री साह ने कहा, "पीड़ित को बचाने के लिए ना सही तरीके से और ना ही समय पर कार्रवाई की गई।" उन्होंने मामले की जांच के लिए राजस्व सचिव के नेतृत्व में तीन सदस्ययी जांच कमेटी गठित की है। अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर तेलियमपुरा के एसडीएम परिमल मजुमदार को तुरंत प्रभाव के साथ निलंबित कर दिया गया, जबकि, खोवाई के जिला अधिकारी रजत पंथ और तेलियमपुरा फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 6 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण एवं सामाजिक शिक्षा मंत्री टिंकू रॉय और उद्धयोग और वाणिज्य मंत्री संताना चकमा को शोकाकुल परिवार के पास भेजा है। उन्होंने कहा, "हम जवाबदेही सुनिश्चित करने और सरकारी प्रणाली पर जनता का विश्वास बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"
सं, मधुकांत
वार्ता
More News

पुश्ता ढहने से कई मकान क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल

12 Jul 2026 | 10:11 AM

देहरादून 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को देहरादून के पथरिया पीर क्षेत्र में नाले पर बना पुश्ता ढह जाने से वहां बने कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये। जबकि मकान के मलबे में दबने से एक महिला घायल हो गई। .

see more..

पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष रिताब्रता खेमे की बैठक में पहुंचे, नेतृत्व ने दूरी बनायी

12 Jul 2026 | 12:39 AM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म तथा हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) से पूछताछ के बाद और हाल ही में लॉटरी से जुड़े मामले में नाम आने के बाद से लोगों की नजर से दूर रहे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष शनिवार को श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी तृणमूल कांग्रेस गुट की बैठक में अचानक पहुंचे।.

see more..

ऋतब्रत खेमे ने समानांतर तृणमूल कांग्रेस संगठन का किया विस्तार

12 Jul 2026 | 12:26 AM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही तृणमूल कांग्रेस गुट ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में अपने समानांतर संगठनात्मक ढांचे के हिस्से के रूप में 17 जिला अध्यक्षों और पार्टी प्रवक्ताओं के पैनल की घोषणा करके ममता बनर्जी के नेतृत्व के लिए अपनी चुनौती बढ़ा दी है।.

see more..

दिग्गज गायिका और 'द नाइटइंगेल ऑफ साउथ इंडिया' एस. जानकी का मैसूरु में निधन

11 Jul 2026 | 11:46 PM

चेन्नई, 11 जुलाई (वार्ता) अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली और 'द नाइटइंगेल ऑफ साउथ इंडिया' के नाम से मशहूर दिग्गज पार्श्व गायिका एस जानकी का शनिवार रात कर्नाटक के मैसूरु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। .

see more..

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने राज्य को उद्योग-अनुकूल बताया, बेरोजगारी को बताया सबसे बड़ी चुनौती

11 Jul 2026 | 11:42 PM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को देश-दुनिया के उद्योगपतियों और कारोबारियों के सामने राज्य को एक बड़े निवेश गंतव्य के रूप में पेश किया। .

see more..