Wednesday, Aug 19 2026 | Time 22:34 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


निसार उपग्रह प्रतिदिन 14 बार करेगा पृथ्वी की परिक्रमा

चेन्नई, 07 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित उपग्रह निसार प्रतिदिन 14 बार पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और प्रत्येक 12 दिन में दो बार पृथ्वी की स्थलीय और बर्फीली सतहों काे स्कैन करेगा। इसे 30 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।

निसार न केवल नासा और इसरो के बीच पृथ्वी मिशन का पहला हार्डवेयर सहयोग है बल्कि यह एक अंतरिक्ष यान पर एल-बैंड और एस-बैंड रडार को एक साथ लाने वाला पहला उपग्रह भी है। यह उपग्रह रूप से शक्तिशाली सिंथेटिक एपर्चर रडार बनाता है जो उच्च-रिज़ॉल्यूशन डेटा प्रदान करेगा जिससे वैज्ञानिकों को पृथ्वी की भूमि एवं बर्फ की सतहों पर व्यापक रूप से निगरानी करने में मदद मिलेगी और समय के साथ उनमें होने वाले परिवर्तनों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। इस उपग्रह के वैज्ञानिक उपकरणों में एक एल-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार प्रणाली और एक एस-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार प्रणाली है।

अंतरिक्ष यान की प्रत्येक दोनों प्रसार सक्षम मोटराइज्ड सौर सारणियों की लंबाई 5.5 मीटर है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 23 वर्ग मीटर है और ये दोनों एक साथ लगभग पांच किलोवाट ऊर्जा प्रदान करते हैं। रडार एंटीना रिफ्लेक्टर का व्यास 12 मीटर है और इसका रिफ्लेक्टर लगभग 39 मीटर लंबे बूम पर स्थापित होगा। इसमें थ्रस्टरों की संख्या 15 है। प्रक्षेपण के समय प्रणोदक सहित उपग्रह का अनुमानित वजन 2,380 किलोग्राम था।

प्रक्षेपण के बाद कमीशनिंग चरण 90 दिन चलने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान मिशन टीम अंतरिक्ष यान प्रणालियों की जांच करेगी, बूम एवं विशाल रडार एंटीना रिफ्लेक्टर की तैनाती करेगी और रडार उपकरणों के प्रदर्शन का आकलन करेगी। कमीशनिंग चरण पूरा होने के बाद वैज्ञानिक कार्य शुरू होंगे। निसार 14 दिन में 747 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और प्रत्येक 12 दिनों में दो बार पृथ्वी की लगभग पूरी ज़मीन एवं बर्फ़ की सतहों का स्कैन करेगा। यह उपग्रह प्रतिदिन 80 टेराबाइट्स डेटा पृथ्वी पर भेजेगा। निसार मिशन की अवधि तीन वर्ष है।

अभय जितेन्द्र

वार्ता
More News

आंध्र प्रदेश में येलेरु जलाशय आयकट को दिया जायेगा पानी: रामानायडू

19 Aug 2026 | 10:18 PM

विजयवाड़ा, 19 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश के जल संसाधन विकास मंत्री निम्माला रामानायडू ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री के पवन कल्याण के निर्देशों के अनुसार येलेरु आयकट को पानी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।.

see more..

तेलंगाना पर्यटन अनुबंध कर्मचारियों के मुद्दों को हल करें: एआईटीयूसी

19 Aug 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 19 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना पर्यटन विकास निगम अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (एआईटीयूसी) ने सरकार से लगभग 23 वर्षों से अनुबंध और आउटसोर्सिंग के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को तुरंत हल करने का आग्रह किया है।.

see more..

उत्तराखंड : गंगा में अवैध खनन मामले में 24 अगस्त को अगली सुनवाई

19 Aug 2026 | 9:14 PM

नैनीताल, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार में गंगा नदी किनारे कथित अवैध खनन के मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की है। न्यायालय ने तब तक संबंधित पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने बुधवार को हरिद्वार मातृ सदन की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता की ओर से मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया था। .

see more..

उत्तराखंड : ओलंपिक 2036 के लिए युवा प्रतिभाओं के वैज्ञानिक आधार पर चयन, प्रशिक्षण पर जोर

19 Aug 2026 | 9:03 PM

देहरादून, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए राज्य की खेल प्रतिभाओं को अभी से तैयार करने के लिए 100 से 150 प्रतिभावान बच्चों की पहचान कर उनका वैज्ञानिक प्रशिक्षण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये हैं। श्री बर्द्धन ने बुधवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और खेल क्षमता के अनुरूप ऐसे खेलों की पहचान की जाए, जिनमें राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने इन खेलों को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड में काम करने को कहा। उन्होंने प्रति.

see more..

बंगाल : कृष्णनगर अदालत ने महुआ मोइत्रा के उपस्थित न होने पर जारी किया गिरफ्तारी वारंट

19 Aug 2026 | 8:44 PM

कृष्णनगर, 19 अगस्त (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक शिकायत के सिलसिले में बार-बार पेश न होने पर कृष्णनगर की एक अदालत ने बुधवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। .

see more..