Wednesday, Aug 19 2026 | Time 22:36 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शिक्षक भर्ती मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र दायर किया

कोलकाता 07 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और कपड़ा मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ सरकारी संस्थानों में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में गुरुवार कोआरोप पत्र दायर किया है।
पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के बाद श्री सिन्हा इस मामले में दूसरे मंत्री हैं जिसके खिलाफ ईडी ने यह कार्रवाई की है।
बीरभूम जिले के बोलपुर से दो बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे श्री सिन्हा को इससे पहले ईडी ने दो बार समन जारी किया था लेकिन वह सामने नहीं आए , हालांकि आज वह अप्रत्याशित रूप से ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए। यह स्पष्ट नहीं है कि इस दौरान उनसे पूछताछ की गई या नहीं।
श्री सिन्हा ने कहा, “मैंने आरोप पत्र के बारे में सुना है, लेकिन मुझे पूरी जानकारी नहीं है। हम इसकी जांच करेंगे।”
इससे पहले गत 31 जुलाई को ईडी अधिकारियों ने श्री सिन्हा की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मांगे थे, जिनमें उनकी और उनके परिवार की चल और अचल संपत्तियां शामिल थीं।
अशोक
वार्ता
More News

आंध्र प्रदेश में येलेरु जलाशय आयकट को दिया जायेगा पानी: रामानायडू

19 Aug 2026 | 10:18 PM

विजयवाड़ा, 19 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश के जल संसाधन विकास मंत्री निम्माला रामानायडू ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री के पवन कल्याण के निर्देशों के अनुसार येलेरु आयकट को पानी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।.

see more..

तेलंगाना पर्यटन अनुबंध कर्मचारियों के मुद्दों को हल करें: एआईटीयूसी

19 Aug 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 19 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना पर्यटन विकास निगम अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (एआईटीयूसी) ने सरकार से लगभग 23 वर्षों से अनुबंध और आउटसोर्सिंग के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को तुरंत हल करने का आग्रह किया है।.

see more..

उत्तराखंड : गंगा में अवैध खनन मामले में 24 अगस्त को अगली सुनवाई

19 Aug 2026 | 9:14 PM

नैनीताल, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार में गंगा नदी किनारे कथित अवैध खनन के मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की है। न्यायालय ने तब तक संबंधित पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने बुधवार को हरिद्वार मातृ सदन की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता की ओर से मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया था। .

see more..

उत्तराखंड : ओलंपिक 2036 के लिए युवा प्रतिभाओं के वैज्ञानिक आधार पर चयन, प्रशिक्षण पर जोर

19 Aug 2026 | 9:03 PM

देहरादून, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए राज्य की खेल प्रतिभाओं को अभी से तैयार करने के लिए 100 से 150 प्रतिभावान बच्चों की पहचान कर उनका वैज्ञानिक प्रशिक्षण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये हैं। श्री बर्द्धन ने बुधवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और खेल क्षमता के अनुरूप ऐसे खेलों की पहचान की जाए, जिनमें राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने इन खेलों को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड में काम करने को कहा। उन्होंने प्रति.

see more..

बंगाल : कृष्णनगर अदालत ने महुआ मोइत्रा के उपस्थित न होने पर जारी किया गिरफ्तारी वारंट

19 Aug 2026 | 8:44 PM

कृष्णनगर, 19 अगस्त (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक शिकायत के सिलसिले में बार-बार पेश न होने पर कृष्णनगर की एक अदालत ने बुधवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। .

see more..