Wednesday, Aug 19 2026 | Time 14:14 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


थेन्नारसु ने जीएसटी सुधारों का किया स्वागत, चिंता भी की जाहिर

चेन्नई, 04 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दरों में सुधार का जहां स्वागत किया, वहीं राज्य के राजस्व की सुरक्षा के प्रति चिंता भी जाहिर की।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में हुई 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में दरों को युक्तिसंगत बनाने संबंधी सुधारों पर फैसला किया गया।
बैठक में भाग लेने वाले श्री थेन्नारसु ने अपने बयान में व्यक्तिगत जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर छूट सहित जीएसटी दर के सुधारों का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य के राजस्व की सुरक्षा के प्रति अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि या तो संविधान संशोधन के माध्यम से उपकर प्रावधान की वर्तमान व्यवस्था जारी रखी जाए या फिर जीएसटी अधिनियम संशोधन के जरिए केवल अहितकर और विलासिता की वस्तुओं के लिए कर की बाध्य दर बढ़ायी जाए।
श्री थेन्नारसु ने इस बात पर जोर दिया कि आईजीएसटी निपटान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एकीकृत जीएसटी निपटान पर अधिकारियों की समिति की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने की आवश्यकता है और जीएसटी परिषद ने दिसंबर, 2025 के अंत से पहले इसे लागू करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने निर्यात के लिए अनंतिम रिफंड की मंजूरी के लिए स्वचालित सिस्टम और इंवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर का भी स्वागत किया और व्यापार को आसान बनाने के लिए छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों के लिए सरलीकृत पंजीकरण सिस्टम का समर्थन किया।
परिषद ने हालांकि 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले दो से तीन महीने के लिए अहितकर वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति उपकर लगाने की अवधि बढ़ाने की सिफारिश की है, इसलिए श्री थेन्नारसु ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी परिषद निकट भविष्य में तमिलनाडु सरकार के सुझावों की जांच कर सकती है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बी.सी. नागेश का निधन

19 Aug 2026 | 1:54 PM

बेंगलुरु, 19 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।.

see more..

चीन सीमा से टूटा संपर्क: कुलागाढ़ पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन पूर्णतः ठप

19 Aug 2026 | 1:50 PM

पिथौरागढ़, 19 अगस्त (वार्ता) उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते धारचूला से आगे कुलागाड़ के पास वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से चीन सीमा से संपर्क कट गया है। भूस्खलन के कारण दो अन्य बार्डर मार्ग भी ठप हो गए हैं। प्रशासन युद्धस्तर पर जुट गया है।.

see more..

तमिलनाडु में विधायकों को कार, 75,000 रुपये का भत्ता और पीए के लिए 25,000 वेतन देने का ऐलान

19 Aug 2026 | 1:48 PM

चेन्नई, 19 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य विधानसभा .

see more..

मेघालय: छात्रों ने श्री सीमेंट की परियोजना को एनजीटी में दी चुनौती

19 Aug 2026 | 1:30 PM

शिलांग, 19 अगस्त (वार्ता) मेघालय के छात्रों ने ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में श्री सीमेंट की प्रस्तावित 217.394 हेक्टेयर खनन परियोजना को चुनौती देते हुए कोलकाता स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की पूर्वी क्षेत्र पीठ के समक्ष एक याचिका दायर की है।.

see more..

बीआरएस नेता हरीश राव को टिम्स अस्पताल जाने से पहले नज़रबंद किया

19 Aug 2026 | 12:38 PM

हैदराबाद, 19 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता एवं सिद्दीपेट के विधायक टी. हरीश राव को डॉ. मरी चेन्ना रेड्डी तेलंगाना इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (टिम्स) अस्पताल जाने से पहले पुलिस ने उनके कोकापेट स्थित घर पर नजरबंद कर दिया। .

see more..