Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कर्नाटक के गृह मंत्री ने एक सामान जीएसटी की मांग की

बेंगलुरु, 04 सितंबर (वार्ता): कर्नाटक के गृह मंत्री जी.परमेश्वर ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती का स्वागत किया। हांलाकि उन्होंने कहा कि कई देशों में यूनिफार्म जीएसटी है और भारत सरकार को भी कुछ वैसा ही कदम उठाना चाहिए।
श्री परमेश्वर ने सुधारों पर बात करते हुए कहा कि इस बदलाव का दोहरा असर होगा। उन्होंने कहा कि इसके दो पहलू हैं। पहला जो सभी जरूरी वस्तुओं के लिए है जिसके लिए जीएसटी की दर घटाकर पांच फीसदी कर दी गई और कुछ मामलों में इसे शून्य कर दिया गया। निश्चित रूप से यह स्वागत योग्य कदम है।
उन्होंने कहा कि अन्य देशों में यूनिफॉर्म जीएसटी है। भारत सरकार को भी कुछ वैसा ही करना चाहिए। हमें कुछ पैसों का नुकसान हो सकता है, लेकिन विकास में इससे मदद मिलेगी। उन्होंने जरूरी वस्तुओं के लिए जीएसटी दरों के कम होना एक सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे आम जनता को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे मुद्रास्फीति का दबाव कम होगा और मांग बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि विलासिता और गैर-जरूरी वस्तुओं पर उच्च कर दरें व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए चुनौतियां बनी हुई हैं।
श्री परमेश्वर ने सुधारों को तैयार करने में परामर्श प्रक्रिया पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने गैर भाजपा शासित राज्यों के सुझावों को बड़े पैमाने पर नजरअंदाज किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों में आपको पूरे देश को एक नजरिए से देखना चाहिए। सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक नीतियों में सभी राज्यों की जरूरत और वास्तविकता को ध्यान में रखना चाहिए, न कि महज कुछ चुनिंदा राज्यों की।
शैलेंद्र, मधुकांत
वार्ता
More News

मोदी की यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाएं की जा रही हैं चाक-चौबंद

11 Apr 2026 | 4:22 PM

देहरादून, 11 अप्रैल (वार्ता) देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड .

see more..

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान भी : धामी

11 Apr 2026 | 4:19 PM

देहरादून 11 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है।.

see more..

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियार, विस्फोटक और अफीम के बीज किये जब्त

11 Apr 2026 | 4:15 PM

इंफाल, 11 अप्रैल (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चंदेल जिले के एक जंगली इलाके से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है। .

see more..

आनंद बर्द्धन ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया

11 Apr 2026 | 4:11 PM

देहरादून, 11 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। .

see more..

बर्द्धन, सेठ ने किया मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

11 Apr 2026 | 4:08 PM

देहरादून 11 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों के संदर्भ में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। .

see more..