Saturday, Sep 5 2026 | Time 11:26 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बीआरओ ने भूस्खलन के कारण बाधित यातायात को बहाल किया

ईटानगर, 04 सितंबर (वार्ता) सीमा सड़क संगठन ने अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले के जंग शहर के आसपास बुधवार शाम को भारी बारिश से भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हुए यातायात को बहाल कर दिया है।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। लगातार बारिश और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अथक परिश्रम कर टीमों ने आधी रात तक सभी प्रभावित हिस्सों में यातायात बहाल कर दिया।
भूस्खलन के कारण जंग बाईपास के साथ-साथ रणनीतिक बालीपारा-चारदुआर-तवांग (बीसीटी) मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था और सड़क जाम होने से पर्यटक और स्थानीय निवासी फंस गए थे।
बीआरओ कर्मियों ने फंसे हुए पर्यटकों की भी सहायता की। सड़कों के आवागमन के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने तक उन्हें भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया। रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि इन महत्वपूर्ण मार्गों की बहाली से न केवल नागरिकों को राहत मिली, बल्कि सैन्य काफिलों और आवश्यक आपूर्ति की निर्बाध आवाजाही भी सुनिश्चित हुई।
बीआरओ ने "श्रमेण सर्वम् साध्यम्" के अपने सिद्धांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में संपर्क बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
प्रदीप, मधुकांत
वार्ता
BRO swiftly clears multiple landslides near Jang, restores traffic in Arunachal
Itanagar, Sep 4 (UNI) Intense rainfall triggered five landslides around Jang town in Tawang, Arunachal Pradesh, yesterday evening, blocking the Jang Bypass as well as the strategic Balipara-Charduar-Tawang (BCT) road, thereby leaving tourists and local residents stranded.
Despite adverse weather conditions, the 42 Border Roads Task Force (BRTF) under Project Vartak of the Border Roads Organisation (BRO) swung into action immediately. Working tirelessly in incessant rain and challenging terrain, the teams cleared all affected stretches and restored traffic flow by midnight.
The BRO personnel also extended assistance to stranded tourists, providing food and drinking water until roads were declared safe for movement. Restoration of these critical routes not only brought relief to civilians but also ensured uninterrupted movement of military convoys and essential supplies, a Defence spokesman said today.
The BRO reiterated its commitment to its ethos of “Shramena Sarvam Sadhyam”, underscoring its vital role in maintaining connectivity across the inhospitable terrain of Arunachal Pradesh.
More News

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 10:04 PM

केंद्रपाड़ा, 04 सितंबर (वार्ता) ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले में पुलिस ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। .

see more..

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..