Monday, Jul 20 2026 | Time 15:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ओड़िशा में 511 लोग गिरफ्तार, लगभग चार करोड़ के नशीले पदार्थ

भुवनेश्वर 05 सितंबर (वार्ता) ओड़िशा में आबकारी विभाग की टीम ने पिछले चार दिनों में प्रदेशव्यापी अभियान में 511 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही करीब चार करोड़ रूपये मूल्य के नशीले पदार्थ और शराब जब्त किए हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक से चार सितंबर तक प्रदेश भर में चलाए गए अभियान में लगभग 3.91 करोड़ के मादक पदार्थ और अवैध शराब जब्त किए गए तथा 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन अभियानों में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत 29 मामले दर्ज किए गए हैं और 320 किलोग्राम गांजा तथा 560 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त किया गया।
उन्होने बताया कि गुरुवार को छेड़े अभियान में 254 मामले पकड़े और 148 लोगों को गिरफ्तार किया। इन मामलों में 1.39 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब और नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए।
भारत अशोक
वार्ता
More News

ओएनजीसी के संघ से जुड़े संगठनों को 668 करोड़ रुपये का कथित फंड दिए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

20 Jul 2026 | 2:29 PM

बेंगलुरु, 20 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उस दावे पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि उसे सरकारी धन नहीं मिलता है।.

see more..

एएसआई ने पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण का काम शुरू किया

20 Jul 2026 | 2:16 PM

पुरी, 20 जुलाई (वार्ता) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने गुंडिचा मंदिर में मुख्य आराध्य देवी-देवताओं के वार्षिक नौ दिवसीय प्रवास के दौरान पुरी के 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर में व्यापक मरम्मत और संरक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है।.

see more..

हैदराबाद में निर्यात कार्यालय से एक किलो सोना चोरी

20 Jul 2026 | 2:08 PM

हैदराबाद, 20 जुलाई (वार्ता) हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक निर्यात कार्यालय की शौचालय की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण चोरी कर लिये।.

see more..

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आत्महत्या की कोशिश की

20 Jul 2026 | 2:01 PM

हैदराबाद, 20 जुलाई (वार्ता) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी को सोमवार को हैदराबाद के मोतीनगर में एक रिश्तेदार के घर पर कथित तौर पर सैनिटाइज़र पीकर आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।.

see more..

पिथौरागढ़-बागेश्वर में बारिश का सितम, 51 सड़कें बंद; कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी ठप

20 Jul 2026 | 1:50 PM

नैनीताल, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बारिश और भूस्खलन के चलते पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। यहां जनजीवन पर असर पड़ा है। दोनों जिलों में मलबा आने से 51 सड़कें बंद हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी भूस्खलन के चलते ठप है।.

see more..