More News14 Jun 2026 | 8:52 PMकोलकाता, 14 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर संसद में एक अलग गुट के रूप में मान्यता मांगने की योजना से ठीक एक दिन पहले, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। श्री बनर्जी ने श्री बिरला को तीन पन्नों का एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे पार्टी के भीतर किसी भी विभाजित या अलग हुए समूह को मान्यता न दें।.
see more.. 14 Jun 2026 | 8:42 PMकोलकाता, 14 जून (वार्ता) नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के पास स्थित ऐतिहासिक मस्जिद के स्थानांतरण से जुड़े काफी समय से लंबित मामले का समाधान निकलने की उम्मीद है। हवाई अड्डा अधिकारियों ने संकेत दिया है कि केंद्र सरकार से औपचारिक निर्देश मिलते ही काम शुरू हो जायेगा।.
see more.. 14 Jun 2026 | 8:25 PMहैदराबाद, 14 जून (वार्ता) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में माधापुर पुलिस और कुकटपल्ली विशेष अभियान दल (एसओटी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एमडीएमए और गांजा जब्त किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।.
see more.. 14 Jun 2026 | 7:43 PMआइजोल, 14 जून (वार्ता) मिजोरम के चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) में लंबे समय से जारी राजनीतिक अस्थिरता और अधिक गहरा गई है। परिषद में सत्ताधारी दल 'जोराम पीपुल्स मूवमेंट' (जेडपीएम) के तीन निर्वाचित सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।.
see more.. 14 Jun 2026 | 7:38 PMसिलीगुड़ी, 14 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष ने रविवार को राज्य की पूर्ववर्ती व्यवस्थाओं पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों के दौरान राज्य ने "धोखे की सरकार" देखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान प्रशासन अवैधता और भ्रष्टाचार की संस्कृति को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।.
see more..